Dharm Desk – पैसा हर इंसान की सबसे बड़ी जरूरत है और बिना पैसे के इस जीवन की कल्पना करना भी मुश्किल है, बहुत बार कड़ी मेहनत करने के बावजूद धन हमारे पास नहीं टिकता या कमाई के स्रोत सीमित हो जाते हैं, ऐसे में वास्तु जुड़े कुछ आसान उपाय आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं. इन उपायों को करने से न केवल आर्थिक तंगी दूर हो सकती है. साथ परिवार में खुशहाली और आपसी प्रेम भी बढ़ता है.

आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए…
मंगलवार और शनिवार को बजरंगबली को तेल-सिंदूर अर्पित करे और तिलक लगाएं.
बैग में कभी भी चाबियां न रखें और पैसे को भी सही तरीके से रखें.
हनुमान चालीसा या बजरंगबाण का नियमित पाठ करें.
घर या ऑफिस में गाय के सामने बांसुरी बजाते श्रीकृष्ण का चित्र लगाएं.
धन प्राप्ति के लिए उपाय…
घर के मंदिर में मां लक्ष्मी के साथ 21 हकीक पत्थरों की पूजा करें, पूजा होने के बाद इन पत्थरों को घर के अंदर ही जमीन में दबा दें, भगवान सच्चे मन से धन वृद्धि की प्रार्थना करें.
कर्ज से मुक्ति के उपाय..
लाल रंग के कपड़े पहनें या अपने पास लाल कलर का रूमाल रखें.
रोजाना खाने में गुड़ का सेवन करें.
बुधवार को पूजा करने के बाद गाय को हरा चारा खिलाएं,तिजोरी में स्फटिक श्रीयंत्र और मंगल पिरामिड स्थापित करें.
वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ाने के लिए…
कमरे के उत्तर दिशा में राधा-कृष्ण की आलिंगन मुद्रा या नाचते मोर की तस्वीर लगाएं, ऐसा करने से रिश्तों में मधुरता और समझ बढ़ती है.
संतान प्राप्ति के लिए…
सोने वाले कक्ष में श्रीकृष्ण की बाल रूप या गाय-बछड़े की फोटो लगाये,गर्भावस्था में इनके दर्शन होने वाले शिशु पर अच्छा प्रभाव डालते हैं.
साहस और सफलता के लिए…
घर में कालिया नाग पर नाचते श्रीकृष्ण की तस्वीर उत्तर दिशा में लगाएं, इसके साथ ही आप गोवर्धन पर्वत उठाए श्रीकृष्ण का चित्र भी लगा सकते हैं जिससे आत्मविश्वास बढ़ता है
सही जगह के साथ साथ सही दिशा में लगाई गई फोटो और किए गए उपाय जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं. यदि इन उपायों को पूरी श्रद्धा और भरोसे के साथ किया जाए, तो सभी समस्याएं दूर होकर सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग खुल जाता है.

