Dharm Desk – जीवन में कई बार ऐसा समय आता है, जब इंसान जी-तोड़ मेहनत मेहनत करता है. उसके बाद भी उसे उसकी मेहनत का फल नहीं मिलता हैं. हर तरह के प्रयास करने के बाद भी यदि परिणाम अपनी मर्जी के अनुसार नहीं मिले तो निराशा बढ़ने लगती है. ऐसे समय में धार्मिक उपाय इंसान को नई ऊर्जा और दिशा देने का काम करते हैं. इसलिए भगवान शंकर की आराधना को कष्टों के नाश और मनोकामनाओं की पूर्ति का सरल मार्ग माना गया है.

धन की कमी या अचानक आर्थिक लाभ
लोगों के लिए कौड़ियों का उपाय बेहद प्रभावी माना है. इसके लिए 7 साबुत कौड़ियां और एक मुट्ठी हरे मूंग लेकर उन्हें हरे कपड़े में बांध लें. इसके बाद इस पोटली को बिना किसी को बताए किसी मंदिर की सीढ़ियों पर रख आएं. इस उपाय को पूरी श्रद्धा और गोपनीयता के साथ करने से धन संबंधी समस्याएं धीरे-धीरे खत्म होने लगती है, और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है.
अगर जीवन में लगातार बाधाएं
किसी की बुरी नजर का असर महसूस हो रहा है, तो रात में सोते समय अपने सिरहाने एक गिलास गाय का दूध रखे और सुबह उसे किसी बबूल के पेड़ की जड़ में अर्पित कर दें. ऐसा करने से जीवन में आ रही परेशानियां खत्म होती हैं. यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने में कारगर साबित हो सकता हैं और इंसान के आस-पास सकारात्मक माहौल बनाने में मदद करता है.
चांदी की कील का उपाय
घर में लगातार धन की कमी या आर्थिक अस्थिरता बनी रहती है. तो चांदी की कील का उपाय कारगर साबित हो सकता है. इसके लिए अपने पलंग के चारों कोनों में चांदी की छोटी-छोटी कील लगाई जाती सकती है, ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियों का असर कम होता है, और धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगता है.
कच्चे दूध से अभिषेक
भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर कच्चे दूध से अभिषेक करना अत्यंत फल दायी माना है. सुबह स्नान के बाद श्रद्धा भाव से शंकर मंदिर जाकर शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन के सभी दुख धीरे-धीरे समाप्त होने लगते हैं.
सात्विक जीवनशैली जरूरी
इन सभी उपायों को करते समय मन में पूरा विश्वास और सकारात्मक सोच रखना जरूरी होता है. साथ ही सात्विक जीवनशैली अपनाकर ही इन उपायों का पूरा फल प्राप्त किया जा सकता है. यदि जीवन में परेशानियां लतागार बढ़ रही हैं, तो इन सरल उपायों को अपनाकर आप भी अपने जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता का मार्ग खोल सकते हैं.


