Dharm Desk – गुरुवार का दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और देवगुरु बृहस्पति की उपासना के लिए विशेष दिन है. ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति देव को ज्ञान, धन, विवाह, संतान, शिक्षा और सम्मान का कारक और आशीर्वाद देने वाला माना जाता है. मान्यता है कि कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होने पर व्यक्ति को जीवन में उन्नति, आर्थिक स्थिरता और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है.

वहीं गुरु के कमजोर होने पर धन संबंधी परेशानियां, कार्यों में बाधाएं और विवाह में विलंब जैसी समस्याएं सामने करना पड़ता है. गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की विधि-विधान से पूजा करने का विशेष महत्व है. पूजा के दौरान पीले रंग के वस्त्र धारण करना शुभ होता हे. यदि पीले वस्त्र पहनना संभव न हो तो पीला रुमाल भी अपने साथ रख सकते हैं. इस दिन स्नान के पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर स्नान करने और पूजा के समय भगवान विष्णु को पीले फूल, चने की दाल, गुड़ तथा केले का भोग लगाने से शुभ फल प्राप्त होते हैं.

गुरु ग्रह को मजबूत बनाने वाले आसान, प्रभावी उपाय

  1. आर्थिक परेशानियों से राहत पाने के लिए गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे में कच्चा दूध चढ़ाए. नियमित रूप से सुबह भगवान शिव को पीली कनेर का फूल चढ़ाना भी शुभ होता है. साथ ही ओम ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः अथवा ओ म बृं बृहस्पते नमः मंत्र का श्रद्धापूर्वक जप करना लाभकारी होता है.
  2. विवाह में देरी हो रही हो तो गुरुवार को पीले रंग की वस्तुओं का अधिक उपयोग करना चाहिए. व्रत रखने वाले लोग पीले फलों का सेवन कर सकते हैं. इसके अलावा इस दिन बृहस्पति देव का व्रत ओर कथा का पाठ करना चाहिए.
  3. धन और समृद्धि की प्राप्ति के लिए आटे की लोई में चने की दाल, गुड़ और हल्दी मिलाकर गाय को खिलाना चाहिए. जरूरतमंदसें को चने की दाल, केला या पीले वस्त्र दान करना पुण्यदायी माना जाता है.
  4. गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए कलाई या गर्दन पर हल्दी का छोटा तिलक भी लगा भी शुभ फल देने वाला होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार के दिन किसी को उधार देने या किसी से उधार लेने से बचना चाहिए.
  5. दांपत्य जीवन में तनाव होने पर पति-पत्नी दोनों को गुरुवार का व्रत करना चाहिए. इस दिन पूजा करने की विशेष सलाह दी जाती है. माना जाता है कि इन उपायों से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है. घर में सुख-समृद्धि का वास होता है.