Dharm Desk – आज के समय में हर इंसान आर्थिक रूप से मजबूत बनना चाहता है. जिससे जरूरत के समय किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े. लेकिन परिस्थितियां बहुत बार ऐसी बन जाती हैं कि इंसान को कर्ज लेना पड़ ही जाता है. महंगाई और बढ़ते खर्चों के बीच इस कर्ज को चुकाना आसान नहीं होता और धीरे-धीरे यह बोझ मानसिक तनाव का कारण बन जाता है. ऐसे में ज्योतिष और धार्मिक उपायों के माध्यम से इस परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है. खास कर मंगलवार का दिन बजरंगबली की कृपा पाने के लिए बहुत शुभ ही माना जाता है.

बजरंगबली की पूजा

मंगलवार के दिन बजरंगबली के मंदिर जाकर दर्शन करना और उन्हें सिंदूर व बेसन के लड्डू चढ़ाना बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है. इससे मन की सभी मुरादे पूरी हो जाती हैं. साथ साथ कर्ज से राहत मिलने का मार्ग भी प्रशस्त होता है. प्रतिदिन यह उपाय करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है.

मुख्य द्वार पर करें उपाय

    घर के मेन दरवाजे पर हरे रंग के दो गणपति बप्पा स्थापित करें. परन्तु ध्यान रखें कि दोनों प्रतिमाओं की पीठ एक-दूसरे की ओर हो और सामने से ही उनके दर्शन हों सके साथ ही घर के ईशान कोण को भी साफ-सुथरा रखना चाहिए. इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगता है.

    मां लक्ष्मी की आराधना

    कर्ज से मुक्ति पाने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा भी विशेष फल दायी मानी जाती है. लक्ष्मीजी को चावल की खीर और दूध से बने पकवानों का भोग लगाएं, इसके बाद यह प्रसाद घर की सबसे बड़ी महिला को सम्मानपूर्वक खिलाएं और सभी में बांट दे इससे घर में समृद्धि का रास्ता खुलत है और आर्थिक संकट धीरे-धीरे कम होने लगता है.

      दीप का विशेष उपाय

      जो लोग बहुत अधिक कर्ज में डूबे हैं. वे शुक्ल पक्ष के मंगलवार की रात्रि में बजरंगबली के मंदिर में दो दीप जलाएं एक दीप देसी घी का और दूसरा सरसों के तेल का उन दियों में नौ बत्तियां और दो लौंग डाल कर जलाएं छोटे दिए को दाहिनी ओर और बड़े दीपक को हनुमान जी के पास रखे. यह उपाय लगातार पांच मंगलवार तक करने से सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं.

      जौं का दान करें

      रात्रि में बिस्तर के सिरहाने जौं से भरा पात्र रखें और सुबह नहाने के बाद इसे किसी जरूरतमंद को दान कर दें. यह उपाय आर्थिक समस्याओं को कम करने में सहायक माना जाता है और धीरे-धीरे कर्ज का बोझ हल्का होने लगता है.

      ऋणमुक्तेश्वर महादेव की पूजा

      उज्जैन स्थित ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर में पीली पूजा करना विशेष लाभकारी माना जाता है. इसमें पीले वस्त्र में चने की दाल, हल्दी, पीला फूल और गुड़ बांधकर भगवान को चढ़ाया जाता है. यह उपाय कर्ज से मुक्ति दिलाने में सहायक माना जाता है.

      पीपल के नीचे दीप

      शनिवार की शाम पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का चौमुखा दीपक जलाकर भगवान से कर्ज मुक्ति की प्रार्थना करे. ये उपाय मनोकामनाओं की पूर्ति और आर्थिक संकट से राहत पाने के लिए किए जाते है.