गर्मियां शुरू होते ही त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं सामने आने लगती हैं. पिंपल्स, चिपचिपापन, टैनिंग और डलनेस जैसी दिक्कतें इस मौसम में आम हो जाती हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी स्किन केयर रूटीन में बदलाव करें. सबसे बड़ी गलती जो हम सब गर्मियों में करते हैं, वो है हाइड्रेशन को नजरअंदाज करना. कई लोग मॉइस्चराइजर लगाना बंद कर देते हैं, जिससे त्वचा बेजान और ड्राई हो जाती है. इसलिए हल्का मॉइस्चराइजर जरूर इस्तेमाल करें. इसके साथ ही कुछ नेचुरल फेस पैक आपकी त्वचा को हाइड्रेट, क्लीन और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. आइए जानते हैं तीन खास फेस पैक के बारे में.

लाल रंग का फेस पैक
अगर आपकी त्वचा पर सनबर्न, लालिमा या जलन हो रही है, तो यह फेस पैक बहुत फायदेमंद है.
सामग्री
लाल चंदन पाउडर – 1 चम्मच,शहद – थोड़ा सा, गुलाब जल – आवश्यकतानुसार. इन सभी चीज़ों को मिलाकर फ़ैसपैक तैयार करें और स्किन पर अप्लाई करें.
फायदे
- त्वचा को ठंडक देता है.
- पिंपल्स और लाल दाने कम करता है.
- सनबर्न में राहत देता है.
हरा रंग का फेस पैक
यह फेस पैक त्वचा को ठंडक, हाइड्रेशन और फ्रेशनेस देता है.
सामग्री
खीरे का रस, एलोवेरा जेल, पुदीना पत्तियों का पेस्ट, नीम का पेस्ट, दही, बेसन. इन सभी चीजों को मिलाकर फैसपैक तैयार करें.
फायदे
- दाग-धब्बे कम करता है.
- पोर्स टाइट करता है.
- एक्स्ट्रा ऑयल कंट्रोल करता है.
- स्किन एलर्जी से बचाव.
पीले रंग का फेस पैक
अगर आप टैनिंग हटाकर त्वचा को फ्रेश और यूथफुल बनाना चाहते हैं, तो यह फेस पैक ट्राई करें.
सामग्री
दही, हल्दी, बेसन, संतरे के छिलके का पाउडर(जरूरत अनुसार गुलाब जल), टैनिंग ज्यादा हो तो कुछ बूंद नींबू का रस – सेंसिटिव स्किन में अवॉइड करें)
फायदे
- टैनिंग कम करता है.
- त्वचा को ग्लो देता है.
- पिंपल्स कम करने में मदद करता है.
कैसे लगाएं फेस पैक?
- हफ्ते में 2–3 बार इस्तेमाल करें.
- चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं.
- 70–80% सूखने दें.
- फिर गुलाब जल लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें.
- सादे पानी से चेहरा धो लें.
जरूरी टिप्स
- हमेशा अपनी स्किन टाइप के अनुसार पैक चुनें.
- पैक लगाने से पहले चेहरा साफ करें.
- बाद में मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं.
- धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

