Dharm Desk – सोने के आभूषण पहनना हर किसी को पसंद होता है, चाहे भाव किसी भी स्तर पर क्यों न पहुंच जाए. खासकर अंगूठी, चेन या झुमके जैसे गहनों का आकर्षण अलग ही होता है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोना केवल सुंदरता बढ़ाने वाला धातु नहीं है. बल्कि इसका सीधा संबंध ग्रहों से भी माना जाता है. यही कारण है कि हर व्यक्ति के लिए सोना पहनना शुभ नहीं होता हैं. सोना पहनना जितना आकर्षक है. उतना ही संवेदनशील भी है. इसलिए इसे फैशन के साथ-साथ अपनी राशि और ग्रहों की स्थिति को ध्यान में रखकर ही धारण करना चाहिए. ताकि इसके शुभ परिणाम प्राप्त हो सकें.

ज्योतिष के मुताबिक सोना मुख्य रूप से सूर्य और गुरु ग्रह से जुड़ा होता हैं. इसे धारण करने से आत्मविश्वास, प्रतिष्ठा और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि हो सकती है. यदि सही तरीके से और अपनी राशि के अनुसार सोना पहना जाए, तो यह जीवन में उन्नति और सुख भी ला सकता है. लेकिन अगर इसे बिना सोचे-समझे पहना जाए, तो इसके नकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिल सकते है. अधिकतर लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती है.

इन राशियों को बचाना चाहिए

मेष, कन्या और धनु राशि के जातकों को सोने की अंगूठी पहनने से बचना चाहिए. इन राशियों के लोग यदि सोना पहनते, तो उन्हें आर्थिक समस्याओं, व्यापार में नुकसान और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए इन राशियों को सोना पहनने से पहले विशेष सावधानी रखने की जरूरत है.

सोना पहनने के नियम

इसके अलावा, सोना पहनने के कुछ सामान्य नियम भी बताए गए, जैसे कि बाएं हाथ में सोने की अंगूठी पहनने से बचना चाहिए. यदि अंगूठी पहननी हो, तो तर्जनी उंगली में पहनना अधिक शुभ माना जाता है. वहीं, वैवाहिक जीवन को सुखद बनाने के लिए गले में सोने की चेन पहनना लाभकारी बताया गया है.

स्वास्थ्य लाभ के लिए सोना

जिन लोगों को बार-बार सर्दी-जुकाम की समस्या रहती है. वे सोने की अंगूठी छोटी उंगली में पहन सकते हैं, जिससे शरीर में संतुलन बना रहता है. हालांकि, ये सभी बातें ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. इसलिए इन्हें अपनाने से पहले सही सलाह लेना जरूरी है.