बठिंडा। बठिंडा में एक खतरनाक वारदात का सच सामने आया है, जिसमें शहर की थर्मल कालोनी के गेट नंबर दो के पास चाय की दुकान में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। घटना 16 जून की सुबह की है, जहां पर चाय पी रहे व्यक्ति पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं और उसकी मौत भी हो गई।
जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति की मौत हुई उसे मारने की सुपारी नहीं दी गई थी, बल्कि किसी और व्यक्ति को मारने की फिरौती दी गई थी।
पहले दिन पुलिस ने गोलीबारी का कारण रंजिश बताया था, पर गिरफ्तार तीन हमलावरों ने पूछताछ में बताया कि वे हिंदू नेता की हत्या करने आए थे, पर गलती से फोटो से मिलते जुलते दुकानदार ललित छाबड़ा, जो चाय पीने आया था, को गालियां मार दी। जांच में पता चला कि यह वारदात कनाडा में बैठे खालिस्तानी नेता के कहने पर की गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार विदेश में बैठे खालिस्तानी तत्वों ने तीनों हमलावरों को हिंदू नेता की फोटो उपलब्ध कराई थी जिसके आधार पर उन्होंने सुबह की सैर के बाद चाय के खोखे पर बैठे उससे मिलते-जुलते व्यक्ति पर गोलियां चला दी।
- भिलाई निगम चुनाव से पहले कांग्रेस एक्टिव, हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बनी रणनीति, भूपेश बघेल बोले- फिर बनेगा कांग्रेस का महापौर
- Raipur News: 4 दिन से सफाई कार्य बंद, ठेकेदार पर 10 हजार का जुर्माना, ठेका निरस्त करने की चेतावनी
- आईटीआई पास युवक को जर्मनी के बजाय बेलारूस में छोड़ा: परिवार की शिकायत पर पुलिस का बड़ा एक्शन
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच कांटे की टक्कर, मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
- पंजाब सरकार की पहल में पलारी जलाने के मामले में आई भारी गिरावट, 2026 में 474 मामले आए सामने

