सुशील सलाम, कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर के पांच मंदिरों में लगातार चोरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में शातिर चोर हरेंद्र गुप्ता को जगदलपुर से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस की ट्रैकिंग से बचने करता था ये काम
जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव निवासी हरेंद्र गुप्ता बस से कांकेर आकर पहले बिना सीसीटीवी वाले मंदिरों की रेकी करता और तड़के 3 से 4 बजे के बीच चोरी कर फरार हो जाता था। पुलिस की ट्रैकिंग से बचने के लिए मोबाइल और बाइक का इस्तेमाल नहीं करता था।

पहले भी जेल जा चुका है आरोपी
पुलिस ने उसकी तलाश में 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके बाद उसे जगदलपुर से गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। आरोपी ने कांकेर सहित अन्य जिलों में भी मंदिरों में चोरी की वारदातें कबूल की हैं और पहले भी जेल जा चुका है।

पुलिस ने शहर में बढ़ाई पेट्रोलिंग
इस घटना के बाद पुलिस ने शहर में पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। इसके साथ ही लोगों से मंदिरों और अन्य स्थानों पर सीसीटीवी लगाने की अपील की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

