बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ और एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) ने हाल ही में इंडस्ट्री में अपने 60 साल पूरे होने के जश्न में शामिल हुईं थीं. इस इवेंट के दौरान ड्रीम गर्ल से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि बायोपिक में उनका रोल निभाने के लिए दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) सबसे सही पसंद हैं. इस बारे में उन्होंने जवाब दिया है.

हेमा मालिनी और दीपिका पादुकोण के बीच हैं अच्छे संबंध

बता दें कि हेमा मालिनी (Hema Malini) से इस इवेंट में उनसे उनकी बायोपिक के बारे में पूछा गया. तो उन्होंने कहा, ‘अगर वह चाहें, तो वह यह कर सकती हैं. कोई भी यह कर सकता है. दीपिका एक खूबसूरत और टैलेंटेड लड़की हैं. दिलचस्प बात यह है कि साल 2015 में, बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ ने राम कमल मुखर्जी की लिखी अपनी 2017 की बायोग्राफी ‘हेमा मालिनी: बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल’ को लॉन्च करने के लिए दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को चुना था. दीपिका और हेमा मालिनी के बीच गहरा जुड़ाव भी है.

अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘ओम शांति ओम’ (Om Shanti Om) में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने जो दो किरदार निभाए थे, उनमें से एक किरदार हेमा मालिनी से ही प्रेरित था. फिल्म में शांतिप्रिया का किरदार, जिसे फिल्म में ‘ड्रीम गर्ल’ भी कहा गया है. 70-80 के दशक में हेमा मालिनी का मशहूर उपनाम भी ‘ड्रीम गर्ल’ ही था.

हेमा मालिनी ने कार्यक्रम के लिए जताया आभार

बता दें कि हेमा मालिनी (Hema Malini) ने इंडस्ट्री में अपने 60 साल पूरे होने के जश्न को लेकर एक्स पर एक पोस्ट भी किया है. इसमें उन्होंने लिखा, ‘कितना यादगार और शानदार ढंग से आयोजित कार्यक्रम था. फिल्म इंडस्ट्री में मेरे इतने साल का जश्न (डायमंड जुबली) इतनी धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया गया कि सच में यह अविश्वसनीय था. ऑडिटोरियम में मौजूद शानदार दर्शक मेरी फिल्मों के संगीत में पूरी तरह खोए हुए लग रहे थे और वे आखिर तक वहीं जमे रहे.’