Dharm Desk – घरों में पूजा-पाठ और आरती के समय कपूर का उपयोग सदियों से होता आ रहा है। कपूर की भीनी-भीनी खुशबू न सिर्फ पूरे घर के माहौल को तरोताजा और शुद्ध बनाती है। बलकी यह मानसिक तनाव को दूर करने में भीबहुत मददगार साबित होती है। लेकिन सिर्फ कपूर जलाना ही काफी नहीं होता। सही दिन पर सही रसोई सामग्री के साथ मिलाकर जलाते हैं तो यह घर में मौजूद हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा को खींचकर बाहर कर देता है। क्योंकि बहुत बार देखा जाता है कि दिन-रात जी तोड़ मेहनत करने के बाद भी घर में बरकत नहीं होती पैसा हाथ में टिकता नहीं या फिर परिवारजनों के बीच बात-बात पर चिढ़चिढ़ापन और क्लेश बना रहता है। वास्तु के अनुसार ऐसा घर के वास्तु दोष और भारी नकारात्मकत की वजह से हो सकता है। यदि ऐसी समस्या से जूझ रहे हैं तो हफ़्ते के दिनों के हिसाब से कपूर जलाने की यह बहुत आसान और असरदार विधि जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।

कपूर जलाने की विधि और उसके फायदे
धन की तंगी दूर करने,समृद्धि बढ़ाने के लिए
रविवार और सोमवार के दिन शाम के समय मिट्टी के एक छोटे बर्तन में कपूर का एक टुकड़ा रखें और उसके साथ दालचीनी की एक छोटी सी डंडी मिलाकर जलाएं। इन दोनों दिनों में दालचीनी और कपूर की खुशबू एक साथ मिलने से घर के अंदर रुकी हुई आर्थिक ऊर्जा सक्रिय होती है। जिनकी आमदनी कम है खर्च ज्यादा हैं या जिनका पैसा कहीं अटका हुआ है उन्हें इस उपाय से लाभ मिलता है।
बुरी नजर दरिद्रता और गृह क्लेश से मुक्ति
मंगलवार और शनिवार की शाम को कपूर के साथ दो साबुत लौंग लौंग टूटी हुई न हो मिलाकर जलाएं। यह तरीका घर में जमा पुरानी से पुरानी नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता को खत्म करने का काम करता है। परिवार के किसी व्यक्ति को बार-बार नजर लगती है या काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं तो इस धुएं को पूरे घर में घुमाने से तुरंत मानसिक शांति मिलती है।
आपसी प्रेम और रिश्तों की मिठास के लिए
बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को कपूर की टिक्की के साथ एक सूखा तेजपत्ता मिलाकर जलाएं। इन तीन दिनों में तेजपत्ते और कपूर का धुआं घर के वातावरण को हल्का और खुशनुमा बनाता है। इससे घर के लोगों के बीच तनाव कम होता है।आपसी समझ बढ़ती है और रिश्तों में आ चुकी कड़वाहट धीरे-धीरे दूर होने लगती है। कपूर और अन्य सामग्रियों को हमेशा मिट्टी के दीपक या कुल्हड़ में ही जलाना चाहिए क्योंकि मिट्टी की प्राकृतिक ऊर्जा इस उपाय के असर को बढ़ा देती है। जब कपूर जल रहा हो तो उसका धुआं घर के हर कमरे, बालकनी और मुख्य द्वार तक पहुंचने दें।
ये उपाय प्रदोष काल में करे
यह उपाय शाम को सूर्यास्त के समय जब दिन और रात मिल रहे हों करना सबसे ज्यादा असरदार माना जाता है। इस आसान और घरेलू उपाय को अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या में शामिल करके अपने घर को सुख शांति, सकारात्मकता और धन-धान्य से खुशहाल बना सकते हैं।


