जालंधर से एक बुरी खबर सामने आई है, जिसमें सड़क हादसे में एक किसान नेता की मौत हो गई है। मृतक की पहचान किसान नेता कश्मीर सिंह के रूप में हुई है। वह अपने किसी साथ के साथ बुलेट पर कहीं जा रहे थे। इस दौरान बाइक अंसतुलित होकर गिर गई, जिसमें कश्मीर सिंह व उनका साथी बुरी तरह से जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
अस्पताल में कश्मीर सिंह के मौत के बाद परिवार ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। जिस कारण उनका पोस्टमार्टम भी नहीं किया गया है। इस हादसे से परिवार के लोगों में दुख की लहर है किसी को भी अनुमान नहीं था कि किसी काम से निकले कश्मीर सिंह दोबारा लौटकर कभी वापस नहीं आ पाएंगे परिवार के साथ साथ किसान नेताओं में भी बेहद दुख देखा गया है।

वहीं कश्मीर सिंह के साथ जा रहे जख्मी मलकीत सिंह का पुलिस ने बयान दर्ज कर लिया है।
- 10 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 10 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- Bihar Morning News : परिषद चुनाव को लेकर जदयू की बैठक, बीजेपी महिला मोर्चा का मार्च
- CG में डबल मर्डर: मां-बेटे की बेरहमी से हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल, इलाके में मचा हड़कंप
- डेयरी की आड़ में काटी जा रही थी गाय: कटे अवशेष मिले, 3 गिरफ्तार, बजरंग दल के विरोध के बाद आरोपियों के ठिकाने पर चला बुलडोजर

