लुधियाना। पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें पता चला है कि डिप्टी कमिश्नर कार्यालय को बम से उड़ाने से धमकी मिली है। धमकी एक ईमेल के जरिए मिली है। ईमेल मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
जैसे ही ईमेल आया वैसे ही पूरे विभाग समेत पुलिस में हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। फिलहाल बम निरोधक दस्ता और डाग स्क्वायड डीसी कार्यालय की जांच कर रहा है। हालांकि, पुलिस और प्रशासन मामले की पड़ताल कर रही है।

कार्यालय में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात है और एक एक जगह की तलाशी ली जा रही है। डाग स्क्वायड की मदद से बम खोजने की कोशिश की जा रही है। वैसे अब तक कुछ नहीं मिला है, लेकिन इस पूरे मामले में पूरी एहतियात बरती जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि धमकी देने वाले ने किस आईपी एड्रेस से ईमेल भेजा है।
- टाइगर श्रॉफ हमला मामले में बड़ी खबर : तीन आरोपी कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, दिल्ली आ रही ट्रेन में थे सवार
- यूपी में नवमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM योगी ने 9 कन्याओं के पैर धोकर लिया आशीर्वाद
- राखीगढ़ी महोत्सव आज से शुरू, 7 दिन तक दिखेगी 5000 साल पुरानी हड़प्पा सभ्यता की झलक
- जमीन से निकला मौत का सामान : नक्सली डंप से टिफिन IED समेत कई विस्फोटक बरामद, CRPF ने किया डिफ्यूज
- पांढुर्णा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 8 दिन में सुलझा विनय ज्वेलर्स डकैती कांड; 6 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख के जेवर और नकदी बरामद
