जलालाबाद : जलालाबाद में रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के साथ ऐसी घटना हुई जो पूरे समाज को शर्मसार करने वाली है शादी के दौरान बाद में उसके साथ ससुराल किया कि वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। यह मामला वैरोका थाने के अधीन काठगढ़ का है , जहां एक विवाहिता पर उसके पति और ससुर ने जानलेवा हमला किया है।
इस हमले में पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी स्थिति बेहद दयनीय है। वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। घटना के बाद मायका वालो ने इलाज के लिए जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।
पीड़िता मनजीत कौर निवासी गांव अरनीवाला ने बताया कि उसकी शादी 7 साल पहले गांव काठगढ़ में हुई थी और उसके 2 बच्चे हैं। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति और ससुराल वाले लगातार दहेज मांगते थे। बीते दिन ही दहेज के तौर पर 2 लाख रुपए भी दिए थे। इसके बाद भी उनकी इच्छा पूरी नहीं हुई तो वह अपनी बहू को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे।

इस दौरान उसके बाल काट दिए गए, नाक काट दी गई। इतना ही नहीं उसके प्राइवेट पार्ट पर कैंचियों से वार किए गए। मायके परिवार ने बताया कि ससुराल में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिस दौरान उनकी बेटी पर जानलेवा हमला किया गया और फिर वह लोग उनकी लड़की को अरनीवाला गांव स्थित घर से बाहर फेंक दिया। अब मामला पुलिस में है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

