50 ग्रेनेड वाले बयान पर आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को फेज-दो में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी का कहना है कि बाजवा ने पंजाब की शांति में खलल पहुंचाया है। यह पंजाब की शांति व सद्भाव के खिलाफ साजिश किया है।
विरोध पर बैठी पार्टी ने बाजवा को माफी मांगने या पुलिस को सुबूत सौंपने का अल्टीमेटम दिया है। इस विरोध प्रदर्शन में आप पंजाब अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने की, जिसमें मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, डॉ. बलबीर सिंह समेत सैकड़ों वालंटियर्स, विधायक व वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान अमन अरोड़ा ने कहा कि बाजवा ने एक तरह से लोगों में भय और डर पैदा करने का काम किया है। यह पंजाब की शांति के खिलाफ एक ऐसी आवाज हो गई है जो चारों तरफ गूंज रही है। उन्होंने कहा कि बाजवा के बयान से पंजाब में दहशत फैलाने वाला माहौल बन गया है।
- श्री सीमेंट को रेलवे कनेक्टिविटी देने के लिए भूमि अधिग्रहण का मामला, किसानों की याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज
- भोपाल के ISBT पर तीसरी आंख का पहरा: करोड़ों की ड्रग्स बरामदगी के बाद सुरक्षा मजबूत, जनसहयोग से लगे 10 CCTV कैमरे
- लखनऊ MLC चुनाव परिणाम में BJP को झटका, सपा ने मारी बाजी, 11 में 9 सीटों के रिजल्ट घोषित, भाजपा के खाते में 5 सीट
- स्कूल में लापरवाही पर सख्त एक्शन, DEO ने प्रधानपाठक समेत 5 शिक्षकों को जारी किया शो-कॉज नोटिस
- कपूरथला में CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; मुख्य आरोपी पर 16 केस दर्ज

