बंगा। पंजाब के बंगा से विधायक डॉ. सुखविंदर सुक्खी ने बड़ा फैसला लेते हुए रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बंगा स्थित गुरुद्वारा राजा साहिब के रसोखाना पहुंचकर सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा की है।
डॉ. सुक्खी ने कहा कि राजा साहिब अस्थान के प्रति उनकी गहरी आस्था है और चोरी हुए पावन स्वरूपों के मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान से वह आहत हैं। इसके बाद से राजनीति में यह चर्चा का विषय बन गया है।
आपको बता दें कि माघी मेले के दौरान श्री मुक्तसर साहिब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बंगा हलके के एक डेरे से चोरी हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 169 पावन स्वरूपों को लेकर बयान दिया था। यह बयान अब चर्चा और विवाद का विषय बनता नजर आ रहा है जिसको लेकर विरोध तेज होता जा रहा है।

इसी मुद्दे के विरोध में डॉ. सुखविंदर सुक्खी ने राजा साहिब के गुरु घर पहुंचकर अपने कैबिनेट रैंक से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इसकी पुष्टि सोशल मीडिया पर लाइव होकर भी की।
- अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA गृहयुद्ध भड़काने की योजना पर काम कर रही, ईरान में विद्रोह कराने की तैयारी, कुर्दों के साथ मिलकर बनाया प्लान
- Surguja News Update : नशे में धुत बेटे ने पिता की टांगी से की हत्या… एमपी से लाई जा रही अंग्रेजी शराब जब्त… ससुर के क्रियाकर्म में जा रहे दामाद की सड़क हादसे में मौत…
- नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने दो तस्करों को रंगे हाथ दबोचा, 7 ग्राम हेरोइन बरामद
- बिहार से BJP के राज्यसभा उम्मीदवार शिवेश कुमार ने राज्यवासियों को दी होली की बधाई, बोले- 2047 तक विश्व गुरु बनेगा भारत
- US Stock Market Crash: अमेरिकी शेयर बाजार में हाहाकार, वॉल स्ट्रीट 1247 अंक क्रैश, जानिए क्यों सहमे निवेशक ?

