Dharm Desk: सनातन धर्म और शास्त्रों में संकटमोचन हनुमान जी की भक्ति को बहुत कल्याणकारी माना गया है। बजरंगबली का नाम लेने मात्र से ही भक्त के सारे दुख दूर हो जाते हैं और जीवन में आने वाली हर परेशानी समाप्त हो जाती है।पर बहुत कम लोग जानते हैं कि हनुमान जी के भाई ‘गतिमान’ का स्मरण करने और उनके नाम से एक विशेष उपाय करने से मनुष्य को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता और विजय प्राप्त होती है।

यदि किसी महत्वपूर्ण कार्य प्रतियोगिता वयापारिक सौदे, न्यायालय से जुड़े मामले या किसी भी बड़े मुकाबले में सफलता हासिल करना चाहते हैं। तो यह प्राचीन धार्मिक उपाय आपके लिए बहुत असरदार साबित हो सकता है। गतिमान जी का नाम अपने आप में ही गति प्रगति और विजय का प्रतीक माना जाता है। किसी खास कार्य में सलाफता चाहते हैं तो पूरे नियम और निष्ठा के साथ बजरंगबली और गतिमान जी का ध्यान करके यह उपाय जरूर करके देखे।

गतिमान के नाम से उपाय करने की विधि

सबसे पहले एक पूजा का कलावा नाड़ा या धागा लें इस मौली को अपने सिर से लेकर पैर तक की लंबाई के बराबर नाप लें।
अपने शरीर की नाप के बराबर लिए गए इस धागे को बजरंगबली के भाई गतिमान का नाम लेते हुए अच्छी तरह लपेटकर एक गोला या लच्छा बना लें।
गतिमान का निरंतर स्मरण करते हुए इस लपेटे गए मौली के गोले को बजरंगबली के मंदिर में ले जाएं और भगवान के चरणों या मंदिर परिसर में श्रद्धापूर्वक रख दें।मंदिर में चढ़ाने के बाद उस मौली को उठाकर गतिमान जी का ध्यान करते हुए अपने हाथ की कलाई पर बांध लें

इस उपाय के प्रभाव

1.जो इंसान किसी बड़े युद्ध कठिन परीक्षा, साक्षात्कार, खेल प्रतियोगिता या किसी भी जरूरी कम के लिए जा रहा हो वह इस उपाय को करता है तो उसे निश्चित ही विजय प्राप्त होती है।

2.गतिमान जी के नाम से बांधा गया यह रक्षासूत्र इंसान को कभी हारने नहीं देता और कठिन से कठिन परिस्थिति में भी जीत का मार्ग प्रशस्त करता है।

3.गतिमान जी के नाम के परभाव से इंसान के भीतर अपार आत्मविश्वास, साहस, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है जिससे मार्ग में आने वाली सभी परेशानियां अपने आप ही दूर होने लगती हैं।

4.यदि जीवन में विरोधी या गुप्त शत्रु लगातार रुकावटें उत्पन्न कर रहे हैं।तो यह मौली सूत्र एक कवच की तरह कार्य करता है और आपको हर मुकाबले में बढ़त दिलाता है।

5.कलाई पर बंधा यह राक्षसूत आपके अंदर एक सुरक्षा चक्र का निरमान करता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m