Dharm Desk – जीवन में कई बार अचानक ऐसी विकट और गंभीर समस्याएं आ खड़ी होती हैं जिनका कोई समाधान नजर नहीं आता। कठिन परिस्थितियों मानसिक तनाव या किसी बड़ी मुसीबत से तुरंत राहत पाने के लिए बेल पत्र के पेड़ के नीचे किया जाने वाला यह महा-उपाय अत्यंत चमत्कारी और फल दायी माना गया है।

इस उपाय को करने के लिए लंबे-चौड़े पूजा-विधान की जरूरत नहीं होती। घंटों बैठने की जरूरत नहीं। इस उपाय की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके लिए आपको घंटों माला पकड़कर बैठने की आवश्यकता नहीं है। किसी विशेष या कठिन मंत्र का लगातार जप करने का कोई कठोर नियम नहीं है। अगर आप मंदिर नहीं जा सकते तो बेलपत्र के पेड़ के नीचे ही पूरी श्रद्धा से यह जल अर्पित कर सकते हैं।
उपाय करने की विधि और फायदे
- इस के लिए एक मूंग का दाना या एक साबुत चावल का दाना और एक लोटा शुद्ध जल ले लें।
- बेलपत्र के पेड़ के नीचे पड़े किसी भी साधारण कंकर (पत्थर) को ही साक्षात भगवान शंकर मानकर पूजन करे।
- उस कंकर पर एक मूंग का दाना या चावल चढ़ाकर श्रद्धा भाव से एक लोटा जल अर्पित कर दें।
- जल अर्पित करते ही आपकी प्रार्थना सीधे भगवान शंकर तक पहुच जाती है।
- इस उपाय को करने के मात्र ढाई से तीन घंटे के अंदर ही भगवान शंकर आपकी बड़ी से बड़ी समस्या को सुलझाने और सुधारने में लग जाते हैं।
- व्यापार में घाटा पारिवारिक क्लेश स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां या किसी भी प्रकार का अचानक आया संकट इस उपाय के परभाव से दूर होने लगता है।
इन बातों का ध्यान उपाय करते समय रखें
- जल चढाते समय अपने मन में अपनी समस्या के निवारण की कामना स्पष्ट रूप से रखें।
- सुबह के समय साफ कपड़े पहन कर पवित्र मन से बेल पत्र के पेड़ के पास जाएं।
- जल अर्पित करने के बाद अपनी समस्या भगवान शंकर के चरणों में सौंपकर निश्चित हो जाएं।

