Dharm Desk – हमारे बुजुर्ग और शास्त्रीय विद्वान हमेशा से कहते आए हैं कि जब जीवन में परेशानियां चारों तरफ से घेर लें, तो ईश्वर की शरण और शास्त्रों में बताए गए छोटे-छोटे उपाय ही राह दिखाते हैं. हम अक्सर देखते हैं कि लोग दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी घर में पैसा टिकता ही नहीं. अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है और आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो आज हम आपको हनुमान जी की कृपा पाने का एक बेहद खास उपाय बताने जा रहे हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर नियम और श्रद्धा के साथ पूजा-पाठ किया जाए, तो संकट मोचन हनुमानजी अपने भक्तों के सारे दुख-दर्द पल भर में दूर कर देते हैं. आइए जानते हैं कि तिजोरी को हमेशा भरी रखने के लिए आपको क्या और कैसे करना है.

ये 4 चीजें पूजा के लिए चाहिए होंगी

इस प्रयोग को शुरू करने के लिए आपको मंगलवार का दिन चुनना होगा. इस दिन सुबह जल्दी उठकर नहा-धोकर साफ-सुथरे कपड़े पहन लें. सबसे पहले हनुमान जी की मूर्ति या फोटो के आगे सरसों के तेल का एक दीपक जलाएं. इसके बाद एक लाल रंग का नया कपड़ा अपने सामने बिछाएं और उसमें ये चीजें रखे दे.

-एक चांदी का सिक्का
-एक पूरी सुपारी
-चावल के 5 साबुत दाने (अक्षत)
-पीपल की लकड़ी या धातु से बनी एक छोटी सी गदा

अब इन सभी चीजों पर रोली-कुमकुम लगाएं और भाव से हनुमान जी की पूजा करें. इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें और फिर आरती गाएं. पूजा पूरी होने के बाद उस लाल कपड़े की एक पोटली बांधकर रख लें.

यह तरीका 5 मंगलवार तक लगातार अपनाएं

आपको यह बात ध्यान रखनी है कि यह प्रक्रिया सिर्फ एक दिन की नहीं है. अगले मंगलवार को फिर से सुबह नहाकर पूजा स्थल पर बैठें. उस बनाई हुई पोटली को खोलें, दोबारा सभी चीजों पर कुम-कुम लगाएं, हनुमान चालीसा पढ़ें और आरती करें. ऐसा आपको लगातार 5 मंगलवार तक बिना एक भी दिन छोड़े करना है. जब 5वां मंगलवार पूरा हो जाए, तो आखिरी बार पूजा करने के बाद उस लाल पोटली को अच्छे से बांधकर अपने घर की तिजोरी या धन रखने वाली जगह पर रख दें.

इन सावधानियों का ध्यान रखना है बहुत जरूरी

शास्त्रों में स्पष्ट कहा गया है कि किसी भी धार्मिक उपाय का असर तभी दिखता है जब उसके नियमों का सख्ती से पालन करें.

  1. मंगलवार का व्रत: जिन 5 मंगलवार को आप यह उपाय कर रहे हों, उस दिन हनुमान जी के नाम का उपवास जरूर रखें.
  2. खान-पान में शुद्धता: इस पूरे दौरान घर में मांस-मदिरा या लहसुन-प्याज जैसी चीजों का इस्तेमाल बिल्कुल न करें.
  3. संयम और ब्रह्मचर्य: इन दिनों अपने मन और व्यवहार को पवित्र रखे और ब्रह्मचर्य का पूरा पालन करें.