चंडीगढ़। पंजाब में अब बारिश के बाद ठंड अपना कहर बरपाने को तैयार है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल ठंडी अपना सारा रिकॉर्ड तोड़ सकती है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिवाली के बाद पंजाब में मौसम बदलने की उम्मीद है। दिन के तापमान में गिरावट आएगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। रातें ठंडी हो जाएँगी। मौसम विभाग की माने तो इस साल पिछले कई सालों के रिकॉर्ड ठंडी तोड़ सकती है। ठंडी के साथ में इस साल शीत लहर भी अधिक चलने वाली है, जिससे लोगों को और भी अधिक ठंडी महसूस होगी।
वही पिछले 24 घंटों में राज्य का औसत तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस घटा है, हालांकि यह अभी भी सामान्य से 1.9 डिग्री कम बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार प्रदेश में सर्दियां ज्यादा ठंडी और ठिठुरन भरी रहेंगी। इसके साथ ही उत्तर भारत में धुंध का असर भी देखने को मिल सकता है।

बीते 24 घंटों में राज्य का सर्वाधिक तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बठिंडा में रिकॉर्ड हुआ। आज अधिकतर शहरों में तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है।वही आने वाले सप्ताह में पंजाब में बारिश की संभावना नहीं है।
- नशे के मुद्दे पर धामी का दांव : पंजाब में रोड शो कर बोले- युवाओं की ऊर्जा नशे में नहीं, राष्ट्र निर्माण में लगे
- चितकारा यूनिवर्सिटी में देर रात छात्रों का हंगामा, दो छात्राओं के लापता होने की अफवाह से मचा बवाल; पुलिस ने संभाला मोर्चा
- Ganesh Visarjan: तेलंगाना में गणेश विसर्जन के दौरान कई हादसे, सब-इंस्पेक्टर समेत 13 की मौत
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, छत्तीसगढ़ की संजू देवी ने निभाई अहम भूमिका; CM साय ने वीडियो कॉल कर दी बधाई, कहा- आपकी सफलता प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा
- पिपरिया में शराब ठेकेदारों के गुर्गों की दबंगई: सस्ती दारू का चक्कर और पुलिस का गजब कारनामा

