लुधियाना। लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा को लेकर अहम खबर सामने आई है। 26 जनवरी को लाडोवाल टोल प्लाजा फ्री किया जाएगा। यह निर्णय किसान यूनियन ने विरोध जाहिर करने के लिए किया है।
भारती किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह गिल और भारतीय किसान यूनियन दोआबा के मालवा जोन प्रधान इंद्रवीर सिंह कादिया ने बताया कि विधानसभा हलका साहनेवाल के अधीन आते गांव ससराली कॉलोनी का बांध बाढ़ आने के कारण पिछले कई महीनो से टूटा हुआ है, जिसके बाद पंजाब सरकार द्वारा टूटे हुए बांध का दोबारा निर्माण नहीं किया गया।

इसके विरोध में किसान यूनियन द्वारा 26 जनवरी को 12 बजे लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना लगाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा और टोल प्लाजा को फ्री किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कई बार किसान यूनियन ने इस बांध को बनाने के लिए जिला प्रशासन को मांग पत्र दिए जा चुके हैं, परंतु 6 महीने बीत जाने के बाद भी बांध का निर्माण शुरू नहीं किया गया है।
- भाजपा के पाप का घड़ा भर रहा है! अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, किसानों के साथ छल करने का आरोप लगाते हुए कह दी बड़ी बात
- सुधाकर सिंह ने सीएम को लिखा पत्र, आईपीएस कुंदन कृष्णन के 5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर उठाए गंभीर सवाल
- लग्जरी होटलों की रसोई में गंदगी का राज: चूहों ने कुतरा खीरा, बेसन-रवा में दौड़ीं इल्लियां, होटल-रेस्टोरेंट पर जुर्माना
- परिसीमन पर खड़गे का PM मोदी को चौथा पत्र, सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग; बोले- जल्दबाजी में न लाएं बिल
- Today’s Top News: टामन सोनवानी की जमानत याचिका खारिज, CM ने लापरवाह तहसीलदार को किया निलंबित, 3 नई मेमू ट्रेनों के परिचालन को मंजूरी, सड़क हादसे में 2 भाईयों की मौत, स्वेच्छा से देह व्यापार करना अपराध नहीं-हाईकोर्ट … पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
