चंडीगढ़. विदेश भेजने और नौकरी दिलाने के नाम पर कई एजेंट फर्जी कर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं. ऐसे कई मामले आए हैं, जिसमें नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए लिए जाते हैं लेकिन युवा बेरोजगार के बेरोजगार ही रहते हैं. इन सभी ठगो पर पंजाब पुलिस शिकंजा कस चुकी है। इसके अंतर्गत अवैध ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
पंजाब पुलिस के एनआरआई विंग और साइबर क्राइम विंग द्वारा प्रोटेक्टरेट ऑफ इमिग्रानटस , चंडीगढ़ के साथ समन्वय करके राज्य में 18 और ट्रैवल एजेंसियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अवैध तरीके से रोजगार संबंधी विज्ञापन देने के मामले दर्ज किए हैं। इस सभी की पहले जांच की गई और फर्जी पाए जाने के बाद इन पर कार्यवाही की जा रही है।

यह कार्रवाई अगस्त 2024 के महीने में 25 अवैध ट्रैवल एजेंसियों के खिलाफ कम से कम 20 एफआईआर दर्ज करने के बाद की गई थी। इसे जारी रखते हुए सोशल मिडिया में विदेश में नौकरी दिलाने के सभी विज्ञापनों की जांच की गई, जिसमें होने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया। इस सभी पर कार्यवाही करते हुए अब अवैध ट्रैवल एजेंसियों की संख्या 43 तक पहुंच गई है। ये सभी ये ट्रैवल एजेंसियां बिना आवश्यक लाइसेंस और अनुमति के इंस्टाग्राम और फेसबुक पर विदेशी नौकरियों के बारे में विज्ञापन दे रही थीं।
- दिवाली पर CM भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों से की 4 खास अपील, जानिए आपके लिए क्या कहा
- ‘एक दिन अब्दुल बनेगा यूपी का CM और देश का PM’, वारिस पठान का बड़ा दावा, BJP-SP पर साधा निशाना
- India vs New Zealand 3rd ODI: कब खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे? जानें डेट, टाइम और वेन्यू
- दीपावली-छठ पर औरंगाबाद में रूट डायवर्जन, रमेश चौक से गांधी मैदान तक 5 दिन नो-एंट्री, 13 चौराहों पर 128 जवान तैनात
- दिवाली के दिन राजस्थान BJP के वरिष्ठ नेता का निधन, चार बार विधायक और एक बार रहे थे सांसद
