फ्लाईदुबई कॉकपिट की घटना पर इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू सख्त एक्शन में दिखे. हमले के आकाओं को चेतावनी दी कि पायलट को सुसाइड मिशन पर भेजने वालों को बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. हालांकि उन्होंने किसी देश का नाम नहीं लिया न ही किसी तरह का सबूत पेश किया. उन्होंने कहा कि हमलावर इस्लामी विचारधारा से प्रभावित था और विमान को क्रैश करने वाला था.
इजरायल फ्लाईदुबई घटना की पूरी तहकीकात करने जा रहा है. पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि पायलट का इरादा यात्रियों समेत विमान को क्रैश करने का था.
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 पर हुए कांड ने पूरी दुनिया को हिला दिया है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि जिसने भी फ्लाईदुबई की घटना को अंजाम दिया है उसे इसकी ‘भारी कीमत’ चुकानी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि उनके बहादुर साथियों ने 9/11 जैसी बड़ी तबाही को रोका. हमलावर इस्लामी कट्टरपंथ से प्रभावित था और उसका इरादा विमान को उसमें सवार सभी यात्रियों के साथ क्रैश करने का था.
नेतन्याहू ने कहा कि जैसे-जैसे समय बीत रहा है, तस्वीर साफ होती जा रही है. उन्होंने कहा कि हमलावर पायलट पूरी तरह कट्टरपंथी सोच का शिकार था. हमलावर का इरादा सभी यात्रियों के साथ विमान को क्रैश करने का था. उन्होंने कहा कि कॉकपिट के अंदर जो कुछ भी हुआ, वो किसी बड़ी तबाही से कम नहीं था.
ताजा जानकारी में अब इजरायली अधिकारी इस ओमानी पायलट से पूछताछ करना चाहते हैं. जानकारी के अनुसार इससे पहले खबर आई थी कि इजरायल इस पायलट के प्रत्यपर्ण की कोशिश करेगा. लेकिन अब इजरायली अधिकारी इस पायलट से पूछताछ करने पर विचार कर रहे हैं.
गुरुवार को जब ट्रंप से ईरान कनेक्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जहां तक उन्हें खबर मिली है, ईरान इसमें शामिल है। इसके बाद उन्होंने धमकी दी कि अगर ऐसा हुआ तो ईरान पर बहुत जोरदार हमला किया जाएगा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

