पंजाब में पलारी जलाने की समस्या बढ़ती जा रही है। इससे प्रदूषण तो बढ़ ही रहा है साथ ही दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। इसे देखते हुए अब एसडीएम कृतिका गोयल ने शुक्रवार को उपमंडल की सीमा में पराली जलाने की रोकथाम के लिए गठित टीमों के साथ चर्चा की है।
साथ ही पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक इस प्रक्रिया को सभी विभागों के सहयोग से किसानों को जागरूक करने और गांव वालों को इसके बुरे प्रभाव के बारे में जानकारी देने की बात कही है।

बलाचौर के बाबा बलराज कालेज में क्लस्टर अधिकारियों, ग्राम नोडल अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान एसडीएम कृतिका गोयल ने कहा कि जब भी किसी स्थान पर धान की पराली या पुआल जलाने की सूचना सैटेलाइट द्वारा मिले, तो उसे रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई की जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए।
- ‘इंसाफ में देरी हुई, पर अंधेर नहीं’ 26 साल पुराने मर्डर केस में 7 दोषियों को उम्रकैद, जानें पूरा मामला
- लव मैरिज के 2 साल बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल पक्ष पर जलाकर मारने का आरोप
- बंगाल की वो दास्तान! 17 साल पहले छूटा था धर्म, अब परिवार संग हिंदू बने ‘रफीक’ और ‘अफसरी’, मची हलचल
- 14 महीने के बच्चे के शव से छेड़छाड़, कब्र खोदकर निकाली लाश, परिजनों ने जताई तांत्रिक विद्या की आशंका
- खबर का असर : मंत्रालय बस अग्निकांड के बाद RTO की जांच में कंडम निकली बसें

