सोहराब आलम, मोतिहारी। जिल में आज सोमवार की देर रात को हुए पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक जवान भी शहीद हो गया। वहीं, दो बदमाश मारे गए। पूरा मामला चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव की है। बता दें कि मुठभेड़ में ढेर हुए कुख्यात ने एसएचओ को फोन कर पुलिस वालों की लाशें बिछा देने की धमकी दी थी, जिसका आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अपराधियों ने SHO को दी थी धमकी

दरअसल मुठभेड़ में मारे जाने से पहले दोनों अपराधियों ने नेपाली नंबर का इस्तेमाल करते हुए चकिया एसएचओ को फोन कर धमकी थी। बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए कहा था कि, वे पूरे शहर में अपनी गुंडई दिखाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा था कि, जल्द ही बड़े स्तर पर पुलिसकर्मियों के हत्या की खबर सामने आएगी।

मुठभेड़ में मारे गए कुंदन ठाकुर ने चकिया थाने के अपर थानाध्यक्ष को फोन कर कहा कि, यह क्या चल रहा है सर… न्यूज में देखे हैं कि पुलिस अपराधी के मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, पता है अगला न्यूज क्या होगा सर? अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ में 10 से 15 पुलिस कर्मियों की हुई मौत, अपराधी फरार। गुंडई क्या होती है आपको और पूरे शहर को दिखा देंगे! इस दौरान कुंदन ने यह भी बात कही है कि पुलिस द्वारा उसके घर-परिवार के लोगों को भी परेशान किया जा रहा है।

मुठभेड़ में 2 बदमाश ढेर, एक जवान शहीद

धमकी के बाद पुलिस अपने काम में लग गई। पुलिस ने कॉल ट्रेस कर अपराधियों के लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद स्थानीय पुलिस और एसटीए अपराधियों के ठिकाने पर रामडीहा गांव पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर ऑपरेशन को शुरू किया। पुलिस से खुद को घिरता देख कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू दिया, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। कुछ देर तक चली इस मुठभेड़ में दोनों अपराधी ढेर हो गए। हालांकि इस कार्रवाई में गोली लगने से एसटीएफ का एक जवान भी शहीद हो गया।

मीडिया की सुर्खियों में कुंदन ठाकुर

फिलहला पुलिस को अगली न्यूज की हेडलाइन बताने वाला कुंदन ठाकुर आज खुद मीडिया की सुर्खियों में हैं। मुठभेड़ में मारे दोनों बदमाश कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे चकिया थाना क्षेत्र के ही निवासी थे। इन दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत पहले से ही कई मामले दर्ज थे। वहीं, शहीद एसटीएफ जवान की पहचान श्रीराम यादव के रूप में हुई।

ये भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में होली के दिन गोलीबारी करने वाला मुख्य आरोपी जीतन राय गिरफ्तार, मुथूट गोल्ड लूटकांड को भी दिया था अंजाम