अमृतसर। लगातार तीसरे दिन भी गोल्डन टेंपल को उड़ाने की धमकी फिर से मिली है। इसके बाद से अब अमृतसर में माहौल गर्मा गया है। लोगों को नाराजगी भी हो रही है साथ ही दहशत का माहौल भी अब लोगों के चेहरे में नजर आने लगा है।
सुरक्षा एजेंसी अपना काम कर रही हैं वहीं पुलिस बल भी भारी संख्या में तैनात किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार तीसरी दिन भी धमकी ईमेल के जरिए मिली है। इस तरह से लगातार धमकियां मिलने के बाद पंजाब में दहशत का माहौल बन गया है।

धमकी भरी ईमेल मिलने से सनसनी बीएसएफ बम स्क्वाड टीम और डॉग स्क्वायड टीमों ने जांच शुरू कर दी है। श्री दरबार साहिब सभी धर्मों के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। रोजाना यहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं। ऐसे में धमकी भरी ईमेल आना बड़ी चिंता का विषय है। फिलहाल अमृतसर पुलिस अलर्ट हैं और जांच कर रही है।
बड़ी संख्या में टेंपल के आसपास पुलिस बल तैनात है। आने-जाने वाले हर लोगों पर निगरानी रखी हुई है, वही सभी की चेकिंग भी की जा रही है।
- छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक ध्वनिमत से हुआ पारित, स्टाम्प शुल्क में आएगी कमी
- नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी वाले बयान पर राजद विधायक का तंज, गौतम कृष्ण बोले- पहले तेजस्वी के साथ भी ऐसा ही करते थे
- ‘मंदिर कोई उद्योग नहीं, यहां हड़ताल या छंटनी नहीं होती..’, एक बार फिर ‘उद्योग’ शब्द को लेकर उपजा विवाद, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
- IPL 2026 में पहली बार होने जा रहा ये ‘महाचमत्कार’, ईशान किशन के कप्तान बनते ही बदल गया 19 साल का इतिहास
- नीतीश के जाते ही मुंगेर में मची सब्जी लूट, तो गया में हुई गोभी-बैंगन की किलेबंदी, मांझी बोले- नीतीश के बिना बिहार का भविष्य नहीं!

