पंजाब में धमाके होने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। अब ताजा खबर सामने आई है जिसके अनुसार बटाला जिला के तहत आने वाले थाना किला लाल सिंह के पास रविवार देर रात तीन धमाके होने की सूचना मिली है। धमाकों की आवाज आस-पास के लोगों ने सुनी, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग देखने के लिए घरों से बाहर निकल गए कि आखिर यह क्या हो रहा है जानकारी होने के बाद लोगों में भय की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पुलिस इस हादसे की जांच में जुट गई है।
पुलिस जानकारी के अनुसार बताया कि 6-7 अप्रैल की दरमियानी रात करीब 12.35 बजे लगातार तीन धमाकों की आवाज सुनकर थाने में तैनात पुलिस कर्मी एकदम से सतर्क हो गए। थाने में तैनात पुलिस कर्मियों ने बाहर निकल कर देखा, लेकिन उन्हें हमले जैसी कोई वस्तु नहीं मिली।
सोशल मीडिया में इस ग्रुप में ने ली जिम्मेदारी
इन तीनों धमाकों की जिम्मेदारी एक ही ग्रुप ने ली है। हैप्पी पशियां ग्रुप ने सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट में लिखा गया है कि किला लाल सिंह थाने पर हमले की जिम्मेदारी मैं हैप्पी पशियां, मनु अगवान और गोपी नवांशहरिया लेते हैं। यह हमला उनका बदला है, जिन्हें पुलिस ने पीलीभीत और बटाला में मुठभेड़ में मारा था।
- Bihar Morning News : चुनाव को लेकर राजद की बैठक, जनसुराज करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, पूजा पंडाल बना आकर्षण
- 17 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: कण-कण में महादेव, यहां कीजिए बाबा महाकालेश्वर का श्रृंगार दर्शन
- जीवन सूक्त : दुःख-सुख, लाभ-हानि, गलत-सही… अमरत्व हासिल किसी को नहीं – संदीप अखिल
- Morning News Brief: नेहा बोरा हिरासत में ली गईं, पीएम के समर्थक भी कनॉट प्लेस पहुंचे; सरकार इस महीने बुला सकती है संसद का विशेष सत्र
- Navratri Day 7 : नवरात्रि का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा से दूर होते हैं भय और बाधाएं

