श्री आनंदपुर साहिब। पंजाब विधानसभा के श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित ऐतिहासिक विशेष सत्र में आज एक बड़ा फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सदन में एक प्रस्ताव पेश कर अमृतसर, श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो को ‘पवित्र शहर’ घोषित किया।
यह सत्र गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक धरती से ही यह महत्वपूर्ण ऐलान करते हुए कहा कि इससे सरकार की लंबे समय से चली आ रही एक मांग पूरी हो गई हैं।
अब इन शहरों में बंद होंगी शराब-मांस की दुकानें
सरकार के इस ऐलान के बाद अब इन तीनों धार्मिक शहरों में आधिकारिक तौर पर मांस, शराब और तंबाकू की दुकानें नहीं खुल सकेंगी। साथ ही, इन पदार्थों का इन शहरों में उपयोग भी नहीं किया जा सकेगा। इस कदम का उद्देश्य इन तीर्थ स्थलों की पवित्रता को बनाए रखना बताया जा रहा हैं।

इस ऐलान के साथ ही, श्री अकाल तख्त साहिब (अमृतसर) के गलियारे, तख्त श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो) और श्री आनंदपुर साहिब को विशेष दर्जा मिल गया है।
- मुजफ्फरपुर: मोतीझील में कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
- CM सम्राट चौधरी ने दलित बस्ती में मनाई दिवाली, लोगों को उपहार देकर बांटी खुशियां
- भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 17 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर
- चर्च में बवाल: महिलाओं से हुज्जतबाजी के बाद युवक की पिटाई, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
- बिहार में दो भाइयों का विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, SI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल

