विकास कुमार, सहरसा। जिले के प्रेक्षा गृह में आगामी 13 से 15 फरवरी तक बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन का 52वां वार्षिक सम्मेलन बोआकॉन 2026 आयोजित किया जाएगा। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में देशभर से सैकड़ों नामचीन ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ, युवा चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी भाग लेंगे।
आयोजन सचिव डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि, बोआकॉन बिहार का एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक सम्मेलन है, जहां ऑर्थोपेडिक क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों, आधुनिक उपचार पद्धतियों और शोध पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में वैज्ञानिक सत्र, पैनल चर्चा, शोध पत्र और पोस्टर प्रस्तुतियां, लाइव डेमोंस्ट्रेशन के साथ आर्थ्रोस्कोपी, आर्थ्रोप्लास्टी और ट्रॉमा मैनेजमेंट पर हैंड्स-ऑन वर्कशॉप का आयोजन होगा।
ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष सम्मेलन का आयोजन कोशी ऑर्थोपेडिक क्लब द्वारा किया जा रहा है और अब तक 400 से अधिक प्रतिनिधियों ने पंजीकरण करा लिया है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक कार्यक्रमों के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मौके पर आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें- सहरसा में चार जिगरी दोस्तों ने एक साथ पिया कीटनाशक पदार्थ, 3 की मौत, एक की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


