कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में होली त्यौहार मनाने के दौरान तीन थाना क्षेत्रों में 3 लोगों की मौतें हुई है। इनमें नाले, तालाब सहित बरगी बांध में डूबने से एक बुजुर्ग और दो युवकों की मौत हुई है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने तीनों शव को बरामद कर लिया है।
ऊर्जा मंत्री और ‘आप’ कार्यकर्ता में तीखी बहसः “औकात में रहने” का आरोप, वीडियो वायरल
बांध में डूबे युवक का शव तीसरे दिन मिला
दरअसल नशा और लापरवाही तीनों लोगों की मौत की वजह बनी है। नशे में बुजुर्ग रूपसिंग पटेल की नाले में डूबने से मौत हुई थी। इधर कछपुरा नाले में बुजुर्ग की लाश मिली थी। वहीं बरगी बांध में डूबे युवक का शव तीसरे दिन मिला है।
मृतक शैलेष दोस्तों के साथ नहाने गया था
बरगी बांध के जीरो डिग्री पर एसडीआरएफ और पुलिस का तीन दिनों तक रेस्क्यू अभियान जारी रहा। बरगी जीरो डिग्री में डूबा शैलेष नेमा दोस्तों के साथ नहाने गया था। युवक की नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से मौत हुई थी। जबलपुर के थाना बरगी, सिहोरा और संजीवनी नगर क्षेत्र का मामला है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

