चंबा : हिमाचल प्रदेश के मणिमहेश में बीती रात और आज सुबह तीन श्रद्धालुओं की ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हो गई। मृतकों की पहचान पठानकोट के अमन (18), रोहित (18) और गुरदासपुर के अनमोल (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय प्रशासन के अनुसार, अमन को बीती रात कमल कुंड से रेस्क्यू किया गया था, लेकिन गौरीकुंड में उनकी मौत हो गई। रोहित की मौत कुगती ट्रैक पर और अनमोल की धनचो में आज सुबह 10 बजे ऑक्सीजन की कमी से हुई। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भरमौर लाया गया है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम कर शव सौंपे जाएंगे। माउंट ट्रेनिंग और एनडीआरएफ की टीमें शवों को भरमौर लाईं।

भारी बारिश के कारण यात्रा पर रोक
एसडीएम भरमौर ने बताया कि पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मणिमहेश यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रुकने की सलाह दी गई है। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे भी कई जगहों पर भूस्खलन के कारण बंद है, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप है। कई श्रद्धालु रास्ते में फंसे हुए हैं।
- Bihar Weather Report: बिहार के कई जिलों में तेज बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी, जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम?
- MP Morning News: गुड़ी पड़वा कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम-हरदा भी जाएंगे, भोपाल में कवि सम्मेलन आज, डॉ विश्वास कुमार सुनाएंगे कविता, दिल्ली में एमपी कांग्रेस की बैठक, सड़क हादसों में रोज 41 मौत-हाईकोर्ट सख्त, दाऊदी बोहरा समाज कल मनाएंगे ईद
- 18 March History : गांधीजी को राजद्रोह मामले में 6 साल की सजा… शशि कपूर का जन्म… नेताजी की आजाद हिंद फौज भारत में दाखिल… जानिए आज की प्रमुख घटनाएं
- 18 March 2026 Panchang : चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल
- नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: इजराइली हमले में ईरानी सिक्योरिटी चीफ मारे गए; बंगाल चुनाव 2026: TMC ने जारी की 291 उम्मीदवारों की सूची; भारत-अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील टली; काबुल में पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक में 400 लोगों की मौत

