चंबा : हिमाचल प्रदेश के मणिमहेश में बीती रात और आज सुबह तीन श्रद्धालुओं की ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हो गई। मृतकों की पहचान पठानकोट के अमन (18), रोहित (18) और गुरदासपुर के अनमोल (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय प्रशासन के अनुसार, अमन को बीती रात कमल कुंड से रेस्क्यू किया गया था, लेकिन गौरीकुंड में उनकी मौत हो गई। रोहित की मौत कुगती ट्रैक पर और अनमोल की धनचो में आज सुबह 10 बजे ऑक्सीजन की कमी से हुई। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भरमौर लाया गया है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम कर शव सौंपे जाएंगे। माउंट ट्रेनिंग और एनडीआरएफ की टीमें शवों को भरमौर लाईं।

भारी बारिश के कारण यात्रा पर रोक
एसडीएम भरमौर ने बताया कि पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मणिमहेश यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रुकने की सलाह दी गई है। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे भी कई जगहों पर भूस्खलन के कारण बंद है, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप है। कई श्रद्धालु रास्ते में फंसे हुए हैं।
- Mathania Nagar Palika Election 2026: मथानिया में अध्यक्ष की कुर्सी पर घमासान! दिव्या मदेरणा को रोका गया, कांग्रेस ने लगाए ये आरोप
- सन्नाटे में समाई जिंदगी! युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मायके गई थी पत्नी ; गांव में छाया मातम
- छात्रों की गूंज कार्यक्रम में ‘मां’ का अपमान, CM साय ने भावुक कविता से दी नसीहत
- बात करने से नाराज पड़ोसियों ने युवक-युवती को दिया करंटः खेत में फेंका, इलाज के दौरान युवक ने नागपुर में तोड़ा दम, तीनों आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे
- 8,100mAh बैटरी और 24GB RAM के साथ लॉन्च हुआ Honor 600 Elite 5G, जानिए इसके शानदार फीचर्स



