इमरान खान, खंडवा। जिले की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में एक बार फिर नर्मदा में डूबने की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछले 24 घंटे में डूबने की तीन घटनाएं सामने आईं। इनमें नर्मदापुरम जिले के पिपरिया से आए एक युवक की मौत हो गई, जबकि दिल्ली की एक महिला और उज्जैन से आए पिता-पुत्र को समय रहते बचा लिया गया।

ब्रह्मपुरी घाट पर नर्मदा में डूबने से मौत

दरअसल ओंकारेश्वर में नर्मदापुरम जिले के पिपरिया से अपने आठ साथियों के साथ दर्शन के लिए आए एक युवक की ब्रह्मपुरी घाट पर नर्मदा में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान केवलराम घाट पर दो अलग-अलग घटनाओं में दिल्ली से आई एक महिला श्रद्धालु और उज्जैन से आए पिता-पुत्र गहरे पानी में फंस गए।

दतिया उपचुनाव: चुनाव में ‘नायक’ जरूरी या मजबूरी? अवधेश नायक को साधने में जुटे भाजपा-कांग्रेस दोनों दल

नदी में कई जगह गहरे गड्ढे

मौके पर मौजूद नाविक मुकेश वर्मा और उनके साथियों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। नाविक मुकेश वर्मा ने बताया कि केवलराम घाट के सामने नदी में कई जगह गहरे गड्ढे हैं। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को इसकी जानकारी नहीं होती, जिससे वे अचानक गहरे पानी में चले जाते हैं और हादसों का शिकार हो जाते हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m