पंजाब से ऑस्ट्रेलिया जाने को निकले तीन भारतीय युवक ईरान पहुंचकर अचानक गायब हो गए हैं. कहा जा रहा है कि उनका अपहरण कर लिया गया है और पाकिस्तानी नंबरों से फिरौती मांगी जा रही है. तीनों लापता भारतीय पंजाब के रहने वाले हैं और उनकी पहचान जसपाल सिंह, हुशनप्रीत सिंह और अमृतपाल सिंह के रूप में हुई है. अधिकारियों ने बताया कि वे सभी 1 मई को तेहरान पहुंचने के कुछ ही देर बाद लापता हो गए थे.
रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में एक एजेंट ने तीनों लोगों को दुबई-ईरान मार्ग से ऑस्ट्रेलिया भेजने का वादा किया था. उसने कथित तौर पर उन्हें यह भी आश्वासन दिया था कि उन्हें ईरान में रहने की सुविधा प्रदान की जाएगी. लेकिन 1 मई को ईरान पहुंचने के तुरंत बाद तीनों का अपहरण कर लिया गया. लापता लोगों के परिवारों ने दावा किया है कि अपहरणकर्ता एक करोड़ रुपये की फिरौती की मांग कर रहे हैं और पाकिस्तानी नंबरों से इसके लिए कॉल किए गए हैं.

विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया
इस पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह ईरान में लापता हुए तीन भारतीय नागरिकों का पता लगाने के लिए तेहरान के अधिकारियों के साथ संपर्क में है. विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नई दिल्ली में साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान गुरुवार को कहा, “कुछ समय पहले वहां पहुंचे तीन भारतीय नागरिक लापता हैं. हम उनका पता लगाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनकी घर वापसी की सुविधा के लिए ईरानी अधिकारियों के संपर्क में हैं. हम वहां के अधिकारियों के साथ हर रोज संपर्क में हैं और ईरानी पक्ष से अच्छा सहयोग प्राप्त कर रहे हैं. हम लापता लोगों के परिवारों के साथ भी संपर्क में हैं और हर संभव मदद कर रहे हैं.”
- बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों में मारपीट, वीडियो वायरल; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
- Haryana Morning News : अंतिम छोर तक पहुंचा सिंचाई का पानी, अस्पताल में ऑनलाइन पेमेंट और प्री-रजिस्ट्रेशन की सुविधा, दशहरा मनाने घर आया था MBBS स्टूडेंट सड़क हादसे में मौत, समेत सुबह की बड़ी ख़बरों पर एक नजर
- दुष्यंत चौटाला ने नायब सरकार से मांगा 46 हजार नौकरियों का हिसाब, बोले- सार्वजनिक करें पूरी सूची
- नवादा में पुलिस टीम पर हमला, महिला सिपाही का वीडिया बनाने से मना करने पर विवाद, 11 लोग गिरफ्तार
- CM डॉ. मोहन ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में की शिरकत: महाकाल लोक के समीप 10 महाविद्याओं के किए दर्शन

