कादिया। कादियां बटाला रोड से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें स्कूल से तीन नाबालिक लड़कियां गायब हो गई हैं। परिवार के लोगों ने हार कर इसकी सूचना पुलिस को दी है। जानकारी के मुताबिक कस्बे के एक स्कूल में सोमवार को परीक्षा देने के बाद तीन नाबालिग लड़कियां संदिग्ध हालात में गायब हो गईं। इससे स्वजन चिंतित हो गए और पुलिस को सूचना दी। राहत की बात यह रही कि पुलिस ने तीनों को सही सलामत खोज निकाला है।
जानकारी सामने आई है कि लड़कियां परीक्षा देने के बाद घर वापस जा रही थीं, लेकिन घर नहीं पहुंची। स्कूल वालों ने बताया कि बच्चों ने परीक्षा दी थी और वे परीक्षा समाप्त होने के बाद घर के लिए चली गई थीं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई।

एसएचओ गुरमीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के लगभग सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की और 12 घंटों के भीतर लड़कियों को ढूंढ निकाला और सुरक्षित रूप से उनके माता-पिता को सौंप दिया। लड़कियों की उम्र 17, 12 और नौ वर्ष है। सभी लड़कियां सुरक्षित हैं। ये लड़कियां कादियां के बाहर से बरामद हुई हैं। पुलिस की जिम्मेदारी और समय पर की गई कार्रवाई के कारण ही बच्चियों को ढूंढकर उनके परिवारों तक पहुंचाया जा सका है।
- बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा नया विकल्प, गुरुग्राम-नूंह में निजी कंपनी को 25 साल का लाइसेंस
- उत्तर प्रदेश के इस गांव में दशहरे पर नहीं जलते चूल्हे, 1857 से जुड़ी है कहानी
- बिहार में दर्दनाक हादसा, नदी से मिट्टी निकालने गईं 3 बच्चियां डूबीं, एक का शव बरामद
- सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा: राष्ट्रीय हिंगलाज सेना का मिला समर्थन; उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे दिग्विजय
- छतरपुर में महिला के साथ बर्बरता: मारपीट का वीडियो वायरल, बमीठा थाने में मामला दर्ज

