लुधियाना : लुधियाना में लगातार अपराध बढ़ते जा रहा है। लूट, चोरी के साथ हत्या के मामले भी सामने आने लगे हैं। इन सब के बीच शहर के सर्कुलर रोड इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक ही दिन में तीन दुकानों के ताले तोड़े गए हैं।
जानकारी के अनुसार सर्कुलर रोड में करीब सुबह 5 बजे चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने तीन दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की है। बताया जा रहा है कि एक कार में 3 चोर आए जिन्होंने 3 दुकानों के शटर तोड़े, जिसके बाद चोरों ने चोरी की है।

चोरी कितने की हुई अनुमान नहीं
इस घटना मे कितने पैसा और समान की चोरी हुई है यह नहीं पता चला है। अभी अधिकारिक बयान कुछ भी समाने नहीं आया है। जानकारी यह भी पता लगी है कि चोरी 15 से 20 मिनट में यह घटना हुई है। आरोपी खन्ना क्लॉथ हाउस नामक दुकान से पैसों का गल्ला ही उठाकर ले गए हैं। मालिक के मौके पर आने के बाद ही जानकारी मिल पाएगी कि गल्ले में कितने पैसे थे।
- बुढ़वा महादेव मंदिर निर्माण पर दो गांवों में खूनी संघर्ष: जमकर पथराव और मारपीट, 15 से अधिक घायल, कई की हालत गंभीर
- दिवाली 2026 शुभ मुहूर्त: मां लक्ष्मी-कुबेर, मां काली और निशिता पूजा का समय, व्यापारियों के लिए खास मुहूर्त
- अलविदा ‘जनरल्स साहब’: नहीं रहे पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि
- झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 4 साल के मासूम की मौत : सर्दी-खांसी का इलाज कराने पहुंचे थे माता-पिता, इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
- अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शरद पवार, हालत में सुधार, अब घर से होगा इलाज

