पुष्पेंद्र कुमार, चरखी दादरी। पुलिस ने वर्ष 2022 में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के एक पुराने मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 29.11.2022 को शिकायतकर्ता राजकुमार निवासी गांव ढाकला, जिला झज्जर पुलिस को शिकायत दी थी कि दिनांक 27.11.2022 को वह अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस लेकर गांव अख्तैयारपुरा स्थित पंप हाउस पर गया था। शाम करीब 5:00 से 6:00 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली।
सोमवार को थाना सदर दादरी में तैनात हेड कांस्टेबल सचिन ने तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रामफल निवासी गांव गौरीपुर, जिला भिवानी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल नंबर बरामद की गई। पुछताछ के बाद आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
- राजकोट में पांचवीं मंजिल से गिरकर दो साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
- IPL 2027 से पहले SRH ने चली बड़ी चाल! जिस खिलाड़ी को दिल्ली ने दिए थे 10.75 करोड़, अब उसकी हुई घर वापसी!
- जिला अस्पताल को 20 साल से ICU का इंतजार, 6 वेंटिलेटर खराब, मरीजों की बढ़ी परेशानी, आखिर कब जागेगा स्वास्थ्य विभाग?
- Yami Gautam: ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, राम की पैड़ी और हनुमानगढ़ी में लिया आशीर्वाद
- वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वडोदरा में किया गरबा, वीडियो हुआ वायरल

