धर्मेन्द्र यादव, निवाड़ी: जिले के पृथ्वीपुर कस्बे में बेखौफ बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। यहाँ एक कोरियर कंपनी के दफ्तर में घुसकर दो युवकों ने मामूली बात पर कर्मचारी की बेल्ट और थप्पड़ों से जमकर पिटाई कर दी।
दफ्तर में मचा हड़कंप
हमलावर युवक अचानक कोरियर ऑफिस के अंदर दाखिल हुए और वहां काम कर रहे युवक पर हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई। सहकर्मियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह पीड़ित को हमलावरों से छुड़ाया।
CCTV में रिकॉर्ड हुई मारपीट
मारपीट की यह घटना ऑफिस में लगे CCTV में कैद हो गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि हमलावर किस कदर कर्मचारी पर बेल्ट और घूंसे बरसा रहे हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत पृथ्वीपुर थाने में दर्ज करा दी है।

