अजयारविंद नामदेव, शहडोल। कानून की रक्षा करने वाले ही अगर दादागिरी पर उतर आए तो फरियाद लेकर थाने पहुंचने वाली जनता आखिर किससे न्याय की उम्मीद करे। ऐसा ही मामला शहडोल जिले के बुढार थाना से सामने आया है, जहां जनपद पंचायत बुढार के उपाध्यक्ष ने थाना प्रभारी पर अभद्र व्यवहार और शिकायत दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।
जिले के विवादित थाना बुढार एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस बार मामला जनपद पंचायत बुढार के उपाध्यक्ष के साथ थाना प्रभारी द्वारा कथित अभद्र व्यवहार का है। जनपद उपाध्यक्ष ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शहडोल को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत बुढार के उपाध्यक्ष हर्ष प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक को भेजे शिकायत पत्र में बताया कि 24 फरवरी को वे अपने साथ हुई अभद्रता और जानलेवा हमले की शिकायत दर्ज कराने के लिए बुढार थाना पहुंचे थे। उनके साथ सहायक लेखाधिकारी देवेंद्र कुमार गौतम भी मौजूद थे,शिकायत में आरोप लगाया गया है कि थाना प्रभारी विनय सिंह ने उनकी बात सुनने के बजाय उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए धमकी भी दी।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि थाना प्रभारी द्वारा उनकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया गया और कहा गया कि उन्हें किसी झूठे केस में फंसाकर उनका राजनीतिक करियर खत्म कर दिया जाएगा, इस व्यवहार से आहत होकर जनपद उपाध्यक्ष ने पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
जनपद उपाध्यक्ष का कहना है कि जब कानून की रक्षा करने वाले ही फरियादियों के साथ ऐसा व्यवहार करेंगे तो आम जनता को न्याय कैसे मिलेगा, उन्होंने मांग की है कि मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर थाना प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उन्हें बुढार थाना से हटाया जाए। इस मामले में शिकायत की प्रतिलिपि पुलिस महानिदेशक भोपाल, पुलिस महानिरीक्षक शहडोल संभाग और पुलिस उप महानिरीक्षक शहडोल को भी भेजी गई है। अब देखना होगा कि इस शिकायत पर पुलिस विभाग क्या कार्रवाई करता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

