पंजाब में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने सरकारी और निजी स्कूलों का समय बदलने का निर्णय बढ़ती सर्दी को देखते हुए लिया है। सोमवार से स्कूल सुबह 9 बजे शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक खुले रहेंगे। यह आदेश पंजाब के सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों पर लागू होगा।
हाल ही में शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं, जो 1 नवंबर से प्रभावी हो गए हैं। हालांकि, स्कूलों का पहला दिन सोमवार को होने के कारण यह समय बदलाव भी उसी दिन से शुरू होगा। पंजाब में 19 हजार से अधिक स्कूल हैं, जिन पर ये नए आदेश लागू होंगे।
पंजाब में स्कूलों का समय एक शैक्षणिक सत्र में तीन बार बदला जाता है। 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूल का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होता है। वहीं, 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्राथमिक स्कूलों का समय सुबह 8:30 से दोपहर 2:30 बजे और मिडिल से सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 से दोपहर 2:50 बजे तक होता है।

1 नवंबर से 28 फरवरी तक प्राथमिक स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक और मिडिल से सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक निर्धारित किया गया है।
- रंगदारी नहीं मिली तो डंपर चालक से मारपीट, कांच तोड़े; तीन आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
- कौन क्या खाएगा, सिस्टम तय करेगा! KGMU हॉस्टल में नॉनवेज पर रोक, छात्रों ने उठाए सवाल, विपक्ष ने सरकार को घेरा
- Jaipur Neeraj Sharma Murder Case: परिजनों ने उठाए पुलिस जांच पर सवाल, CBI जांच की मांग; 4 महीने पहले दी थी शिकायत
- तड़पती रही मां, 3 मासूम बेबसी से देखते रहे: पति ने चलती कार में पत्नी को मार डाला, फिर शव लेकर घूमता रहा, पढ़े दिमाग को हिलाकर रख देने वाली कहानी
- सड़क हादसा: ओवरटेक के चक्कर में उजड़ा हंसता-खेलता परिवार, ट्रेलर की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत

