पंजाब में गर्मी हाहाकार मचा रही है। बढ़ता तापमान लोगों के पसीने छुड़ा रहा है। गर्मी को देते हुए सरकारी अस्पतालों में भी ओपीडी का समय बदल दिया है, ओपीडी दोपहर दो बजे के बाद बंद कर दिया जाएगा, वही इमरजेंसी सुविधा दिन भर चालू रहेगी।
नए समय के अनुसार अस्पताल अब सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे। इन स्वास्थ्य संस्थानों में सभी जिला अस्पताल, सब डिवीजन अस्पताल, प्राइमरी हेल्थ सेंटर, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, आम आदमी क्लिनिक अस्पताल शामिल हैं।

इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चलेंगी
बता दें कि यह समय 15 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद समय में बदलाव की फिर से सूचना दी जाएगी। आपातकालीन सेवाएं पहले की तरह 24 घंटे चालू रहेंगी। अस्पताल कार्यालय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे। इस समय कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। आपको बता दें की मौसम विभाग ने हाल ही में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद पंजाब के सरकारी अस्पतालों का समय बदल दिया गया है साथी लोगों को सलाह दी गई है।
- वर्दी में लापरवाही की हदें पार! नशे में धुत मिले ASI और आरक्षक, लावारिस पड़ी थी राइफल, वीडियो हुआ वायरल
- टाइगर श्रॉफ हमला मामले में बड़ी खबर : तीन आरोपी कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, दिल्ली आ रही ट्रेन में थे सवार
- यूपी में नवमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM योगी ने 9 कन्याओं के पैर धोकर लिया आशीर्वाद
- राखीगढ़ी महोत्सव आज से शुरू, 7 दिन तक दिखेगी 5000 साल पुरानी हड़प्पा सभ्यता की झलक
- जमीन से निकला मौत का सामान : नक्सली डंप से टिफिन IED समेत कई विस्फोटक बरामद, CRPF ने किया डिफ्यूज

