चंडीगढ़। पंजाब में अब धीरे धीरे मौसम बदल रहा है। इसके साथ ही स्कूलों का समय भी अब बदलने वाला है। पंजाब शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब कल यानि 1 अक्टूबर, 2025 से सभी स्कूल सुबह 8:30 बजे खुलेंगे।
आपको बता दें कि अब तक स्कूल सुबह 8 बजे खुलते हैं। प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक निर्धारित किया गया है, जबकि माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दोपहर 2:50 बजे बंद होंगे। शिक्षा विभाग ने बताया कि यह समय पूरे राज्य में लागू होगा।

एक सत्र में स्कूल का समय तीन बार बदलता
बता दें कि पंजाब में एक सत्र में स्कूल का समय तीन बार बदलता है। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक है। एक से 31 अक्टूबर तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक और मिडिल से लेकर सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक है।
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 8 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 8 अप्रैल महाकाल आरती: भगवान महाकालेश्वर का गणेश रूपी श्रृंगार, घर बैठे यहां कीजिए दर्शन
- Bihar Morning News : नीतीश के मंत्री करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, राजद का संवाददाता सम्मेलन, जदयू कार्यालय में बैठक, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…
- RR vs MI IPL 2026 : 11-11 ओवर के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, लगाई जीत की हैट्रिक
- CG Bird Flu : केंद्रीय टीम की रिपोर्ट में 1 करोड़ का नुकसान, 22,808 मुर्गियां और 25,896 अंडो को किया गया नष्ट
