चंडीगढ़। पंजाब में अब धीरे धीरे मौसम बदल रहा है। इसके साथ ही स्कूलों का समय भी अब बदलने वाला है। पंजाब शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब कल यानि 1 अक्टूबर, 2025 से सभी स्कूल सुबह 8:30 बजे खुलेंगे।
आपको बता दें कि अब तक स्कूल सुबह 8 बजे खुलते हैं। प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक निर्धारित किया गया है, जबकि माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दोपहर 2:50 बजे बंद होंगे। शिक्षा विभाग ने बताया कि यह समय पूरे राज्य में लागू होगा।

एक सत्र में स्कूल का समय तीन बार बदलता
बता दें कि पंजाब में एक सत्र में स्कूल का समय तीन बार बदलता है। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक है। एक से 31 अक्टूबर तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक और मिडिल से लेकर सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक है।
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : 90 दिनों के भीतर आरोप पत्र नहीं सौंपा जाता, तो शासकीय कर्मचारी का निलंबन स्वतः माना जाएगा समाप्त
- रविशंकर महाराज बनाम सीबीआई : फोन टैपिंग मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, कोर्ट ने दोनों पक्षों से मांगा जवाब, 24 जून को होगी अगली सुनवाई
- बैरागीवाला गांव में हत्या के तीन दिन बाद बीजेपी नेता का आज हुआ अंतिम संस्कार, परिवार ने की आरोपी के एनकाउंटर की मांग
- बैंक के 41 लाख डकारे, ससुराल वालों को कराई हवाई यात्रा; फिर ऑनलाइन गेम में हारी रकम, पुलिस के चक्रव्यूह में ऐसे फंसी शातिर महिला कैशियर
- रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक: दोनों पैर कटे, गंभीर हालत में बैतूल से भोपाल रेफर
