Dharm Desk :- जब घर का कोई सदस्य लगातार बीमार रहता है और एक के बाद एक दवाइयों का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं लेता तो पूरा परिवार मानसिक और आर्थिक रूप से टूटने लगता है। डॉक्टर के चक्कर लगाने और महंगे इलाज के बाद कई बार बीमारियां घर से जाने का नाम नहीं लेती ऐसी स्थिति में हम अक्सर किस्मत या स्वास्थ्य प्रणाली को दोष देने लगते हैं।लेकिन इसका एक बड़ा कारण घर का वास्तु दोष भी हो सकता है?

घर में रखी हर एक चीज अपनी एक ऊर्जा उत्सर्जित करती है। जब अपनी रोजमर्रा की दवाइयों को गलत दिशा या गलत जगह पर रख देते हैं। तो उन दवाइयों की सकारात्मक ऊर्जा और उनका असर धीमा हो जाता है। इसके विपरीत, सही दिशा में रखी गई दवाईयां शरीर पर तेजी से काम करती हैं और मरीज को बहुत जल्द बीमारियों के शिकंजे से आजाद करा देती हैं। यदि आप भी लंबे समय से चल रही किसी बीमारी या मेडिसिन के चक्र से परेशान हैं। तो तुरंत अपने घर में दवाइयां रखने की जगह बदल देना चाहिए।

घर की किस दिशा में रखनी चाहिए दवाइयां

पूर्व दिशा
अगर घर में लंबे समय से बीमारियां पैर पसारे बैठी हैं और दवाइयां बंद नहीं हो रही हैं।तो अपनी सभी दवाओं को घर की पूर्व दिशा में लाकर रख दें। पूर्व दिशा को सूर्य देव नए जीवन और आरोग्य की दिशा माना जाता है। इस दिशा में दवा रखने से उनमें एक सकारात्मक ऊर्जा का समावेश होता है। जब दवाइयां पूर्व दिशा की ऊर्जा के संपर्क में आती हैं। तो वे मरीज के शरीर पर त्वरित और अचूक असर दिखाना शुरू कर देती हैं। इस छोटे से बदलाव से घर में सालों से चली आ रही गंभीर से गंभीर बीमारियां भी धीरे-धीरे पूरी तरह से समाप्त होने लगती हैं और परिवार में आरोग्य का प्रसार होता है।