Dharm Desk – माता-पिता और बड़े-बुजुर्ग छोटे बच्चों के गले में चांदी की चेन या लॉकेट पहनाते हैं। कई लोग इसे केवल एक सामान्य प्रथा का माध्यम मानते हैं, लेकिन धार्मिक, ज्योतिषीय कारणों से बच्चों को चांदी धारण कराना बेहद शुभ और लाभ कारी माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धातुओं का हमारे जीवन, मन और ग्रह-नक्षत्रों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। नवजात और छोटे बच्चों की ऊर्जा बहुत संवेदन शील होती है। ऐसे में चांदी जैसी पवित्र और सात्विक धातु धारण कराने से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास संतुलित रहता है।

- चंद्रमा और शुक्र ग्रह की मजबूती – ज्योतिष शास्त्र में चांदी धातु का सीधा संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से बताया गया है। चंद्रमा को मन, मस्तिष्क, भावनाओं और शीतलता का कारक ग्रह कहा जाता है। छोटे बच्चों की मनोदशा बहुत चंचल होती है, जिससे वे अक्सर चिड़चिड़े हो जाते है या जल्दी घबरा जाते हैं। गले में चांदी की चेन पहनाने से बच्चे की कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है, जिससे बच्चे का मन शांत रहता है और भावनात्मक स्थिरता बनी रहती है ।
- मानसिक शांति और बौद्धिक विकास – चांदी की चेन पहनने से बच्चों के मस्तिष्क में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। यह बच्चे की एकाग्रता और मेमोरी पावर को बढ़ाने में मदद करती है। जिन बच्चों को पढ़ने-लिखने में ध्यान लगाने में कठिनाई होती है या जो बहुत अधिक गुस्सा करते हैं, उनके स्वभाव में चांदी की शीतलता के कारण ठहराव आता है।
- बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा – सनातन धर्म में माना जाता है कि छोटे बच्चों को बुरी नजर (नजर दोष) और नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बहुत जल्दी लगत है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चांदी एक ऐसी पवित्र धातु है जो अपने आस-पास एक सकारात्मक सुरक्षा कवच का निर्माण करती है। यह आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित कर बच्चे को किसी भी प्रकार की बुरी नजर से बचाती है।
- स्वास्थ्य लाभ और वैज्ञानिक महत्व – केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी चांदी पहनने के कई लाभ हैं।
शरीर के तापमान का संतुलन : चांदी की प्रकृति ठंडी होती है, जो बच्चे के शरीर के तपमान को नियंत्रित और संतुलित रखने में सहायता करती है।
इम्युनिटी : चांदी में स्वाभाविक रूप से एंटी-बैक्टीरियल और रोगाणुरोधी गुण होते है । यह बच्चों की त्वचा को संक्रमण और एलर्जी से बचाती है तथा उनकी इम्युनिटी को बढ़ावा देती है।
चांदी धारण करने का सही नियम
बच्चों को चांदी की चेन पहनाने के लिए सोमवार या शुक्रवार का दिन अत्यंत शुभ होगा। चेन धारण कराने से पहले उसे गंगा जल या कच्चे दूध से धोकर पवित्र कर ले। तत्पश्चात भगवान शिव या चंद्र देव का ध्यान करके ही इसे बच्चे के गले में पहनाएं।



