अपने बच्चों के प्यार में मां-बाप क्या नहीं करते हैं। उन्हें खुशी देने के लिए कभी-कभी अपराध की राह भी चुन लेते हैं, ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला पटियाला में सामने आया है, जिसमें एक पिता ने अपनी बेटी को सुख देने के लिए दूसरे का बच्चा चोरी कर लिया। बताया जा रहा है की बेटी 10 साल से विवाहित है लेकिन उसे संतान नहीं हो रही थी और वह दुखी रहती थी जिसे देखते हुए उसके पिता ने यह अपराध कर डाला।
बताया जा रहा है कि बच्चे नहीं होने के कारण बेटी बहुत दुखी रहती थी। 10 साल से शादीशुदा बेटी का कोई बच्चा नहीं था, यह देख पिता और परिवार के बाकी लोग दुखी रहते थे। पिता ने अपने साथी के साथ मिल कर झुग्गी में रहने बाल एक बच्चे को चोरी कर लिया।

बताया जा रहा है कि जब बच्चा चोरी किया गया तब वह सो रहा था और बच्चे की उम्र 6 महीना बताई जा रही है। पिता ने अपनी बेटी को बच्चा यह कह कर दिया कि वह बच्चा परिचित का है और उससे पूछ कर लाया गया है लेकिन जब पुलिस को असली बच्चे के माता-पिता ने खबर की और वह जांच शुरू करी तो बच्चा खोजते खोजते पुलिस उसे घर में जा पहुंची जहां पर बच्चा था। पूछताछ करने के बाद यह बात सामने आ गई कि यह बच्चा चोरी का है जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे ले लिया।
एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने बताया कि बच्चा माता-पिता को सौंप दिया गया है। गिरफ्तार आरोपित बेटी का पिता बिट्टू निवासी धर्मपुरा बाजार मौजूदा निवासी अनाज मंडी सरहिंद रोड और उसके दोस्त पप्पू निवासी भादसों रोड झुग्गियां गांव जस्सोवाल को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपित को बिट्टू ने 50 हजार रुपये देने का लालच देकर अपने साथ मिलाया था।
- 04 सितंबर महाकाल भस्म आरती: श्री कृष्ण स्वरूप में भगवान महाकालेश्वर का श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- Bihar Morning News: पटना में जन्माष्टमी की धूम, राजद की बैठक, जदयू कार्यालय में जनसुनवाई
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 4 September: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर यूक्रेन के दौरे पर हैं, जेलेंस्की का दावा- भारतीय डेलिगेशन को रूसी हमले से बचाया
- बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, भारी बारिश में सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन, चक्काजाम की दी चेतावनी



