Dharm Desk – आज के दौर में चाहे हम कितनी भी तरक्की कर चुके हों, लेकिन बहुत बार अचानक जीवन में ऐसी अड़चनें और परेशानियां आने लगती हैं, जिनका कोई तार्किक कारण समझ नहीं आता। घर में लगातार बीमारी, बनते काम अचानक बिगड़ जाना या अकारण नकारात्मकता का अहसास होना… इन सब के पीछे अक्सर लोग गुप्त शत्रुओं द्वारा कराए गए तंत्र-मंत्र या नकारात्मक ऊर्जा को जिम्मेदार मानते हैं।

यदि आपके परिवार या आपके ऊपर किसी ने कोई तंत्र-मंत्र या बुरी विद्या का प्रयोग किया है तो सनातन परंपरा और शास्त्रों में इसका बहुत ही सरल और अचूक उपाय बताया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, दो ऐसी शक्तिशाली देवियां हैं जिनका केवल नाम याद कर लेने से ही हर प्रकार की नकारात्मक विद्या तुरंत विफल हो जाती है।

तंत्र-बाधा से मुक्ति दिलाने वाली दो दिव्य शक्तियां

सनातन धर्म में अनेक देवियों के रूपों का वर्णन है, जिनमें से दो देवियों का स्मरण विशेष रूप से किसी भी प्रकार के टोने-टोटके और तांत्रिक असरको काटने के लिए सर्वोपरि है।

देवी प्रत्यंगिरा

शास्त्रों में देवी प्रत्यंगिरा को महा-उग्र और बहुत ही शक्तिशाली देवी कहां गया है। इनकी मुख्य विशेषता यह है कि यह अपने भक्त पर किए गए किसी भी तंत्र-मंत्र या काले जादू के असर को उसी क्षण पलट देती हैं। यानी जो मनुष्य आपके खिलाफ बुरी नीयत से तंत्र विद्या करवाता है उसका असर तुरंत उसी पर वापस चला जाता है।

देवी दतेश्वरी

देवी दंतेश्वरी को शक्ति सुरक्षा और संहार की देवी के रूप में पूजा जाता है। शत्रुओं के षड्यंत्र, अदृश्य बाधाओं और किसी भी प्रकार के ऊपरी साए या तंत्र के परभावको पलभर में भस्म करने की अपार शक्ति इनमें समाहित है।

कैसे काम करता है यह उपाय

इस उपाय को करने के लिए किसी बहुत बड़े अनुष्ठान या कठिन विधि विधान की आवश्यकता नहीं होती। जब भी आपको ऐसा एहसास हो कि आपके ऊपर कोई नकारात्मक ऊर्जा भारी पड़ रही है या कोई आपके खिलाफ गुप्त रूप से बुरा कर रहा है तो बिना देर किए इन देवियों का नाम याद करना चाहिए।घर में पूजा-पाठ के दौरान या विषम परिस्थितियों में सच्चे मन से दोनों देवियों- दैवी प्रत्यंगिरा’ और देवी दंतेश्वरी’- का स्मरण करें और उनसे अपनी तथा अपने परिवार की रक्षा की प्रार्थना करें।

इस सुरक्षा कवच को तोड़ पाना असंभव

इन देवियों के नाम स्मरण से मन के अंदर का डर दूर होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मान्यताओं के अनुसार जो साधक या भक्त प्रतिदिन इन देवियों का स्मरण करते हैं उनके चारों ओर एक सुरक्षा कवच बन जाता है। जिसे तोड पाना किसी भी बुरी शक्ति के लिए असंभव होता है। इसलिए घबराने की जगह शास्त्रों में बताए गए इन सरल देवी-स्मरण के उपायों को अपनाएं। श्रद्धा और विश्वास के साथ लिया गया देवी प्रत्यंगिरा और माता दंतेश्वरी का नाम आपको हर प्रकार की नकारात्मक शक्ति से सुरक्षित रखेगा।