चंडीगढ़. पंजाब में मॉनसून सीजन आज, 20 सितंबर को समाप्त हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सूबे के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में कमी और नमी वाली गर्मी से राहत मिलेगी। इस बीच, भाखड़ा डैम में बढ़ते जलस्तर के कारण अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है, जिससे सतलुज नदी के किनारे बसे इलाकों में खतरा बढ़ गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को भाखड़ा डैम का जलस्तर 1677.68 फीट दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 1680 फीट से केवल 2.32 फीट नीचे है। सावधानी के तौर पर डैम के चारों फ्लड गेट एक-एक फीट खोल दिए गए हैं। वर्तमान में डैम में 56,334 क्यूसेक पानी का प्रवाह है, जबकि टरबाइन और फ्लड गेटों के जरिए 40,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। नंगल डैम से नहरों और सतलुज नदी में पानी छोड़ा जा रहा है, जिसमें नंगल हाइडल नहर और आनंदपुर हाइडल नहर में 9,000-9,000 क्यूसेक और सतलुज नदी में 27,000 क्यूसेक पानी प्रवाहित हो रहा है। इससे सतलुज नदी का जलस्तर फिर से बढ़ गया है, जिसके चलते मंडाला छन्ना क्षेत्र में धुसी डैम के लिए खतरा और गहरा गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि बठिंडा में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज और कल कुछ जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। मॉनसून के पंजाब से पूरी तरह विदा होने से पहले केंद्रीय हिस्सों में बारिश हो सकती है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
- Rajasthan Panchayat Election पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दो दर्जन याचिकाएं खारिज; जानें अदालत ने क्या कहा
- शादी की खुशिया पलभर में राख: आग लगने से नकदी-गहने और शगुन का सामान जलकर खाक; 12 लाख का नुकसान
- मुंबई की लाइफलाइन Mumbai Local 10 घंटे ठपः रेलवे ट्रैक पर 3 युवकों के शव मिलने से मची सनसनी, इसमें दो दोस्त
- बेगूसराय में JDU जिला कमेटी का विस्तार, 31 उपाध्यक्ष और 33 महासचिव बनाए गए
- ग्राउंड पर ‘दंगल’, शादी में ‘मंगल’! कांग्रेसी विधायक की बेटी संग BJP नेता के बेटे के फेरे; राजनीति के इस नए ‘गठबंधन’ से हड़कंप!

