Skip to content
  • हिंदी
  • |
  • English
  • |
  • ગુજરાતી
Lalluram

Lalluram

  • होम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • चुनावी कलम
    • पश्चिम बंगाल चुनाव
    • असम चुनाव
    • केरल चुनाव
    • तमिलनाडु चुनाव
  • खेल
  • IPL 2026
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राजस्थान
  • पंजाब
  • बिहार
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ओडिशा
  • गुजरात
  • जुर्म
  • कारोबार
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • लाइफ स्टाइल
  • धर्म
  • राशिफल
  • नौकरी
  • WebStories
Home » मध्यप्रदेश

CM डॉ मोहन के स्पेन दौरे का आज तीसरा दिन: मुख्यमंत्री बार्सिलोना में निवेशकों-प्रवासी भारतीयों से मध्यप्रदेश विजन को करेंगे साझा, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Rituraj Vaishnav
18 Jul 2025, 07:37 AM July 18, 2025
मध्यप्रदेश
CM डॉ मोहन के स्पेन दौरे का आज तीसरा दिन: मुख्यमंत्री बार्सिलोना में निवेशकों-प्रवासी भारतीयों से मध्यप्रदेश विजन को करेंगे साझा, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Share
Share Share Follow

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के स्पेन दौरे के तीसरे दिन 18 जुलाई को मध्यप्रदेश की वैश्विक क्षमताओं को दर्शाने और निवेश सहयोग को सशक्त करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। दिनभर की गतिविधियां निवेश, स्मार्ट सिटी विकास, नवाचार और प्रवासी सहभागिता जैसे विविध पक्षों को समेटे हुए हैं, जिनमें मुख्यमंत्री की भूमिका निर्णायक है।

मर्कारबेना भ्रमण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दिन की शुरुआत बार्सिलोना के प्रमुख समुद्री और लॉजिस्टिक्स केंद्र ‘मर्कारबेना’ के दौरे से होगी। यूरोप के इस प्रमुख आपूर्ति श्रृंखला हब से मध्यप्रदेश में लॉजिस्टिक्स सेक्टर की संभावनाओं को समझने और यूरोपीय मॉडल से सीखने का अवसर मिलेगा।

बार्सिलोना बिजनेस फोरम    

‘इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश’ थीम पर आधारित फोरम में स्पेनिश उद्योग जगत, कॉरपोरेट समूहों और संस्थागत निवेशकों के समक्ष मध्यप्रदेश की निवेश क्षमताओं को प्रस्तुत किया जाएगा। फोकस प्रदेश की औद्योगिक नीतियों, प्राथमिक सेक्टर, अधोसंरचना परियोजनाओं और ग्लोबल पार्टनरशिप मॉडल पर रहेगा।

वन-टू-वन बैठकें

मुख्यमंत्री विभिन्न उद्योगपतियों, व्यापारिक प्रतिनिधियों और संभावित निवेशकों के साथ व्यक्तिगत निवेश प्रस्तावों पर ठोस चर्चा करेंगे।

स्मार्ट सिटी और नवाचार केंद्र भ्रमण  

दोपहर बाद डॉ. यादव बार्सिलोना के स्मार्ट सिटी और नवाचार केंद्रों का दौरा करेंगे। शहरी प्रबंधन, हरित प्रौद्योगिकी, डेटा-ड्रिवन सर्विस मॉडल और स्टार्टअप सहयोग की अवधारणाओं का अवलोकन होगा। मध्यप्रदेश के स्मार्ट सिटी मॉडल के लिए तकनीकी साझेदारियों की संभावनाएँ तलाशी जाएंगी।

निवेश प्रोत्साहन चर्चाएँ  

निवेश प्रोत्साहन विभाग के साथ मिलकर प्रदेश के प्रतिनिधि संभावित सहयोग की दिशा तय करेंगे।

‘प्रवासी एवं फ्रेंड्स ऑफ मध्यप्रदेश’ समारोह  

दिन का समापन यूरोप में बसे प्रवासी भारतीयों, व्यवसायियों और सांस्कृतिक प्रतिनिधियों के साथ आत्मीय संवाद के साथ होगा। मुख्यमंत्री प्रवासी समुदाय की प्रतिबद्धता को सम्मानित करेंगे और उन्हें मध्यप्रदेश की विकास यात्रा में सहभागी बनने का आमंत्रण देंगे।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
  • खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
  • मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp

ताजा खबरें

माओवाद विरोधी अभियान के दौरान बड़ा हादसा, SOG जवान को अपनी ही बंदूक से लगी गोली
Uncategorized

माओवाद विरोधी अभियान के दौरान बड़ा हादसा, SOG जवान को अपनी ही बंदूक से लगी गोली

Today | 3 hours ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
सिवनी में बदमाशों के हौसले बुलंद: मंदिर जा रही युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर भाई-बहन को पीटा, कपड़े भी फाड़े
मध्यप्रदेश

सिवनी में बदमाशों के हौसले बुलंद: मंदिर जा रही युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर भाई-बहन को पीटा, कपड़े भी फाड़े

Today | 3 hours ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
यहां तो अपने ही कातिल हैं! सूटकेस में मिली महिला की लाश, दहेज प्रताड़ना में हत्या का आरोप, खूनी की तलाश में खाकी
उत्तर प्रदेश

यहां तो अपने ही कातिल हैं! सूटकेस में मिली महिला की लाश, दहेज प्रताड़ना में हत्या का आरोप, खूनी की तलाश में खाकी

Today | 3 hours ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
ओडिशा सरकार का यू-टर्न, विवादित विधायकों की सैलरी बढ़ोतरी बिल लिया वापस
ओडिशा

ओडिशा सरकार का यू-टर्न, विवादित विधायकों की सैलरी बढ़ोतरी बिल लिया वापस

Today | 3 hours ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
Rajasthan News: राजस्थान में फ्री इलाज को लेकर आई बड़ी खबर: छुट्टी के दिन भी 43 हजार लोगों का हुआ उपचार, जानें आपके कार्ड पर अब क्या है नया अपडेट!
Uncategorized

Rajasthan News: राजस्थान में फ्री इलाज को लेकर आई बड़ी खबर: छुट्टी के दिन भी 43 हजार लोगों का हुआ उपचार, जानें आपके कार्ड पर अब क्या है नया अपडेट!

Today | 4 hours ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
ISBM University Agrawal Hospital ITSA Hospitals new bharat sweet

Popular Category

दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान पंजाब मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़

Network

Hindi English Gujarati
Footer Logo
follow us
Google Play Store App Store
  • Contact us
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy & Cookies Notice
Copyright © 2024.All rights reserved
×