Today’s Top News: जगदलपुर। बस्तर पंडुम के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने क्षेत्र के विकास का रोडमैप पेश किया. उन्होंने कहा कि 5 साल में विकसित इलाका बनेगा. गांव-गांव में स्कूल, सड़क, बिजली, नेटवर्क लग रहा है. 27 दिसंबर से पहले बिजली पहुंचाएंगे, 5 किलोमीटर में बैंक खुलेगा, सभी का धान खरीदा जाएगा, 5 किलो प्रतिव्यक्ति प्रति महीने राशन मिलेगा.

कवर्धा। प्रदेश में ऑनलाइन सट्टा एप ‘महादेव’ पर पुलिस की पहरेदारी के बीच उसके विकल्प बाजार में आने लगे हैं, जिनमें से एक नाम ‘किंगडम बुक डॉट कॉम’ है, जिसके जरिए जिले में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले सट्टा किंग राजा सरदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई लंबे समय से चल रहे अवैध ऑनलाइन सट्टे की शिकायतों के बाद की गई.

राजिम। छत्तीसगढ़ के प्रयाग कहे जाने वाले राजिम में आयोजित कुंभ कल्प मेले के दौरान अव्यवस्थाओं का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। मेले की व्यवस्थाओं को लेकर भाजपा विधायक रोहित साहू का गुस्सा कैमरे के सामने फूट पड़ा। उन्होंने गरियाबंद जिला प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी फटकार लगाई और कहा कि बदइंतजामी के चलते सरकार की फजीहत हो रही है। विधायक ने कहा कि मेले में जनप्रतिनिधि और कलाकार पीने के पानी के लिए तरसते रहे हैं। उन्होंने इस पूरे मामले को सीधे तौर पर सरकार की छवि और मेले की गरिमा से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए जिला प्रशासन और इवेंट कंपनी को कड़ी चेतावनी भी दी है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल में 5 साल बाद हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के परीक्षाओं के परीक्षा शुल्क में वृद्धि की गई है। अब 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की परीक्षा दिलाने वाले छात्र-छात्राओं को बढ़ा शुल्क देना होगा। बढ़े हुए परीक्षा शुल्क के अनुसार अब परीक्षा शुल्क 460 रुपये की जगह 800 रुपये देना होगा। नामांकन शुल्क 80 रुपये की जगह 200 रुपये देना होगा। एडिशनल सब्जेक्ट लेने पर 110 रुपये की जगह 250 रुपये शुल्क देना होगा।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को लेकर एक बार फिर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। प्रदेश दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस की पूर्व भूपेश बघेल सरकार पर नक्सलियों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया है। इस बयान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए अमित शाह पर विरोधाभासी बयान देने और दबाव में राजनीति करने का आरोप लगाया।

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

बस्तर पंडुम: गृह मंत्री अमित शाह ने प्रस्तुत किया बस्तर के विकास का रोडमैप, कहा- 5 साल में बनेगा विकसित इलाका…

‘महादेव’ के बाद अब ‘किंगडम बुक’ बना ऑनलाइन सट्टा खिलाने का जरिया, पुलिस ने किया ‘सट्टा किंग’ को गिरफ्तार…

राजिम कुंभ VIDEO : गरियाबंद जिला प्रशासन पर भड़के भाजपा विधायक ने लगाई कड़ी फटकार, कहा- सरकार की करा दी फजीहत, जनप्रतिनिधि और कलाकर पानी के लिए तरसते रहे

नक्सलवाद पर सियासत: अमित शाह के बयान पर भूपेश बघेल ने किया पलटवार, कहा- कांग्रेस के कार्यकाल में नक्सल घटनाओं में आई कमी

CG Board News : पांच साल बाद परीक्षा फीस में वृद्धि, जानिए 10वीं–12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए कितना देना होगा शुल्क

CG News : एनीकेट में नहाने के दौरान डूबे दो बच्चे, दूसरे दिन मिले शव

दर्दनाक हादसे का Video : टिप्पर ने स्कूटी सवार महिलाओं को रौंदा, एक की मौके पर मौत

CG News : मछली पालन विभाग के दफ्तर में लगी भीषण आग, सरकारी फाइलें और लाखों का सामान जलकर खाक

पीएम श्री स्कूल में विवादित प्राचार्य को पुन: पदस्थ करने पर छात्रों का हल्लाबोल, प्रशासन ने तुरत-फुरत किया आदेश को निरस्त…

एंबुलेंस में ऑक्सीजन की कमी से मरीज की मौत मामला : CMHO ने बनाई जांच समिति, 36 घंटे में रिपोर्ट देने के निर्देश

तंत्र-मंत्र के जरिए पैसे 100 गुना करने का झांसा देकर जमीन कारोबारी से ठगी, भागने से पहले ठगों को पुलिस ने दबोचा…

CG News: न्याय नहीं मिलने से ग्रामीण ने की आत्मदाह की कोशिश, कलेक्ट्रेट परिसर में मची अफरा-तफरी

सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, जंगलों में नक्सलियों के डंप किये गए BGL सेल विस्फोटक सामग्री बरामद

CG News : अतिक्रमण हटाने के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, 15 आरोपी गिरफ्तार

अब एक क्लिक में मिलेगी राजस्व सेवाएं : भुइयां व्हाट्सएप चैटबॉट और ऑटो-डाइवर्ज़न सुविधा का शुभारंभ

गांजा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : उरला से आगरा-नोएडा तक फैला गांजा सिंडिकेट ध्वस्त, 24 घंटे में 14 तस्कर गिरफ्तार

CSVTU में फीस गबन का मामला: पीएचडी शोधार्थियों से नकद राशि लेकर फर्जी फीस रसीद देता था कर्मचारी, विश्वविद्यालय की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H