Today’s Top News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी संभागायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में पेट्रोलियम उत्पादों, एलपीजी गैस, उर्वरकों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की व्यापक समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

बिलासपुर। पूर्व उप मुख्यमंत्री प्यारे लाल कंवर के बेटे, बहू और चार साल की पोती की हत्या के मामले में हाई कोर्ट का फैसला आया है. निचली अदालत ने पांचों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जिसमें से हाई कोर्ट ने दो परमेश्वर कंवर और रामप्रसाद मन्नेवार की सजा को बरकरार रखते हुए तीन आरोपियों हरभजन सिंह कंवर, हरभजन की पत्नी धनकुंवर, सुरेंद्र कंवर को बरी कर दिया है.

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा स्थित कुरदर वैली रिसॉर्ट में हिरण का मांस पकाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने रिसॉर्ट में दबिश दी और किचन से पका हुआ मांस जब्त किया।

अंबिकापुर। सेंट्रल जेल अंबिकापुर की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. महेंद्रगढ़ जेल से ट्रांसफर होकर यहां पहुंचे एक कैदी को जेल के डॉक्टर ने गंभीर बीमारी का प्रमाणपत्र जारी कर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती करा दिया. इसी मेडिकल सर्टिफिकेट के आधार पर जेल अधीक्षक ने सजायाफ्ता कैदी के परिजनों को अटेंडेंट के रूप में स्थायी तौर पर जेल वार्ड में आने-जाने और उसके साथ रहने की अनुमति भी दे दी.

बिलासपुर। ईरान– इजराइल युद्ध का असर अब पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पर पड़ रहा है. हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने डिब्बों में डीजल देने पर प्रतिबंध लगा दिया है. महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील बुनियादी सेवाओं के अतिरिक्त किसी भी उद्योग को डीजल की आपूर्ति नहीं की जाएगी. विशेष परिस्थितियों में संबंधित क्षेत्र के एसडीएम या तहसीलदार की अनुमति के बाद ही डीजल मिलेगा.

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर करें क्लिक –

CM साय की हाईलेवल मीटिंग : पेट्रोलियम, गैस और उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता, कालाबजारी की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारी

BREAKING: पूर्व उप मुख्यमंत्री प्यारे लाल कंवर के बेटे-बहू और पोती की हत्या के मामले में हाईकोर्ट का आया फैसला, दो आरोपियों की सजा को रखा बराकरार, तीन को किया बरी…

CG Breaking News : कुरदर वैली रिसॉर्ट में हिरण का मांस पकाने का मामला, वन विभाग ने दी दबिश, मैनेजर सहित 4 गिरफ्तार

CG News : सेंट्रल जेल के कैदी को मिल रहा था स्पेशल ट्रीटमेंट, 2 प्रहरी सस्पेंड

Iran-Israel War Effect: डिब्बों में डीजल देने पर रोक, एसडीएम की अनुमति होगी जरूरी, कृषि जनरेटर और सूक्ष्म उद्योगों के लिए भी लगाई शर्तें…

श्रमिक सम्मेलन : CM साय ने 79 हजार से अधिक श्रमिकों के खातों में 27.15 करोड़ रुपये किए ट्रांसफर, कहा- मेहनतकशों का सशक्तिकरण ही है विकसित छत्तीसगढ़ की नींव

CG Highcourt News : हाईकोर्ट का असिस्टेंट प्रोफेसर की बर्खास्तगी पर बड़ा फैसला, कॉलेज प्रबंधन के आदेश को किया रद्द

विकास के नाम पर विनाश : सड़क ठेकेदार पर बिना अनुमति पेड़ों की कटाई का आरोप, DFO ने गठित की जांच टीम

बड़ी खबर: लोकसभा में 30 मार्च को नक्सलवाद उन्मूलन पर होगी बड़ी चर्चा, बस्तर का 96% क्षेत्र हुआ नक्सली अभिशाप से मुक्त…

एंबुलेस से गांजे की अंतर्राज्यीय तस्करी : महाराष्ट में ओडिशा का गांजा खपाने की साजिश नाकाम, दो आरोपी गिरफ्तार

पश्चिम एशिया संकट के बीच सीएम साय ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश, कहा- प्रदेश में नहीं पेट्रोलियम शॉर्टेज की स्थिति

CG Murder News : युवक की बेरहमी से हत्या, ईंट-पत्थर से वार कर अज्ञात हमलावरों ने उतारा मौत के घाट

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: संघर्षों से जूझते हुए बाबूलाल हेम्ब्रम एक-एक पदक जीतकर वेटलिफ्टिंग में बना रहे पहचान…

CG News : आरआई की लापरवाही, 2 साल से अधिक समय तक लटकाया सीमांकन, SDM ने लगाया जुर्माना

CG News: शातिर बकरा चोर गिरफ्तार, CCTV में कैद हुआ पूरा वाकया, रेकी के बाद देते थे चोरी को अंजाम

एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर दीपक बैज का तंज, कहा – पेट्रोल-डीजल के दाम जस के तस और सभी मंत्री मेंढक की तरह बाहर निकलकर दे रहे बधाई

आत्महत्या या हत्या? किराए के मकान में युवक का फंदे पर लटका मिला शव, शरीर पर मिले चोट के निशान, सुसाइड नोट में आया दो लोगों का नाम

ITBP जवानों ने पेश की मानवता की मिसाल : गर्भवती महिला को 5 किमी कंधों पर ढोकर बचाई जान, देखें VIDEO…

प्रधान आरक्षक व उसकी पत्नी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करने का आदेश, पीड़िता को पांच साल बाद मिला अदालत से न्याय…

CG Crime News : सट्टा लिखने के दौरान दो पक्ष में मारपीट, काउंटर FIR के बाद घायल युवक ने जहर खाकर की खुदकुशी की कोशिश

जल जीवन मिशन योजना को पलीता लगा रहे अधिकारी, डेढ़ साल से भुगतान रोने जाने से आक्रोशित ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन…

अवैध प्लाटिंग पर नगर पालिका प्रशासन मेहरबान : रसूखदारों को संरक्षण और गरीबों पर एक्शन, लोग बोले – क्या नियम सिर्फ आम आदमी के लिए है…

CG News : चिटफंड कंपनी के निवेशकों की सूची तैयार, जल्द पैसा लौटाएगा प्रशासन

CG Crime News : डकैती मामले में पुलिस को सफलता, दो फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार

CG Suspended News : बिना सूचना के मुख्यालय से गायब रहना पटवारी को पड़ा भारी, किया गया निलंबित

आस्था के आगे थम गई रफ्तार : डोंगरगढ़ में ज्योति विसर्जन के लिए रुकी ट्रेनें, महावीर तालाब में हजारों कलश विसर्जित

28 बड़े बकायादारों पर नगर निगम का शिकंजा : टैक्स नहीं जमा करने वाले 14 व्यावसायिक परिसरों में की गई सीलबंदी, कई ने मौके पर किया भुगतान